
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अचानक 2000 रुपए पर बड़ा ऐलान किया है. शुक्रवार से 2000 रुपए के नोट चलन से बाहर करते हुए, इन्हें वापस लेने की घोषणा कर दी है. दरअसल लंबे समय से ऐसी आशंका जाहिर की गईं थीं कि बैंक ऐसा निर्णय ले सकता है. आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे अब जिनके पास भी इस समय 2000 के नोट हैं, उन्हें बैंक से इन्हें एक्सचेंज कराना होगा. रिजर्व बैंक ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि इन नोटों को 2018- 19 में ही छापना बंद कर दिया गया था.
आरबीआई ने कहा कि मार्च 2017 में 2000 के करीब 89 प्रतिशत नोट जारी किए गए थे. जबकि 31 मार्च 2023 तक 2000 रुपए के नोटों की वैल्यू करीब 3.62 लाख करोड़ रुपए थी. इनमें से 10.8 प्रतिशत नोट ही चलन में थे. इससे पहले मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च 2023 में संसद को बताया था कि आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 के बाद से 2000 रुपए की डिमोनेटाइजेशन वाले बैंक नोट की सप्लाई की मांग नहीं रखी गई है.
.
Tags: 2000 note, RBI, RBI Governor, Reserve bank of india
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 21:11 IST








