जब ब्लॉकबस्टर मूवी को कहा सबसे बड़ी डिजास्टर, डिप्रेशन में चले गए थे निर्देशक, रिलीज हुई तो कमा डाले 650 करोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जब आपको लगता है कि आपने किसी प्रोजेक्ट में अपना बेस्ट दिया है, तो आपकी उससे काफी उम्मीदें बढ़ जाती हैं. लेकिन, जब आपके घरवाले या करीबी आपके काम को सिरे से नकार देते हैं, तो उससे आपको न सिर्फ दुख पहुंचता है, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है. खराब स्थिति में आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं. ऐसा ही दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के साथ हुआ था, जब वे अपनी मशहूर फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ (Bahubali: The Beginning) को लेकर पक्का नहीं थे कि वह चलेगी या नहीं.

दरअसल, ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ को लेकर शुरुआती रिव्यू अच्छे नहीं थे. खबरों के अनुसार, फिल्म मेकर ने एक इवेंट में बताया था, ‘बाहुबली: द बिगनिंग पहली पैन इंडिया फिल्म थी. यह तमिलनाडु, केरल, पूरे उत्तर भारत, अमेरिका और यूएई में रिलीज हुई थी. दुनियाभर में फिल्म को लेकर पॉजिटिव बातें हो रही थीं, लेकिन तेलुगू भाषी राज्यों में इसे बहुत खराब बताया गया. लोग कह रहे थे कि यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित होगी.’

SS Rajamouli movies, SS Rajamouli Baahubali The Beginning, Baahubali The Beginning Director, Baahubali The Beginning movie, Baahubali The Beginning box office collection, Baahubali The Beginning movie download, Baahubali The Beginning movie cast, top Highest grossing indian Movies, top Highest grossing Hindi Movies, Highest grossing South indian Movies, Best South Indian Movies, top bollywood Movies list, top Highest grossing indian Movies imdb, SS Rajamouli Depressed, SS Rajamouli life, SS Rajamouli age, SS Rajamouli net worth

एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 1’ का बजट लगभग 180 करोड़ था.

तनाव में आ गए थे एसएस राजामौली
एसएस राजामौली अपने प्रोड्यूसर के पैसों को लेकर चिंतित थे, जिन्होंने बीते 3 सालों तक उनका साथ दिया था और उन्हें राह दिखाई थी. वे आगे कहते हैं, ‘हमने फिल्म में काफी पैसे खर्च किए थे. यानी हमारे प्रोड्यूसर ने काफी पैसा लगाया था. मैंने सोचा कि अगर यह वाकई में डिजास्टर साबित हुई जैसा लोग कह रहे थे, तो जिन व्यक्ति ने मुझ पर भरोसा जताया और बीते 3 साल मेरे साथ यात्राएं कीं, वह ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे जिससे उभरना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा. मैं नहीं जानता था कि ऐसी स्थिति में क्या करना है.’

top 10 south indian movie, Best south movies, Bahubali Movie, Vikram movies, Ponniyin Selvan I, Soorarai Pottru, pushpa movie, pushpa 2 Movie, Bigil Movie, 96 movie, master movie, Arjun Arjun movie, surya Movie, prabhas Movies

एसएस राजामौली की फिल्मों ‘बाहुबली 1’ और ‘बाहुबली 2’ के दुनियाभर में फैन हैं.

एसएस राजामौली ने प्रभास को बनाया सुपरस्टार
‘बाहुबली: द बिगनिंग’ दुनियाभर में पसंद की गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 650 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म को बनाने में 180 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. प्रभास इसके सीक्वल की सफलता के बाद एक सुपरस्टार बन गए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. बता दें कि 49 साल के एसएस राजामौली और उनकी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ को भी दुनियाभर में सराहा गया है.

Tags: Ss rajamouli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें