गाजियाबाद लिटरेरी फेस्टिवल में जुटेंगे देशभर से साहित्याकर, ‘कथा रंग’ सम्मान का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद में साहित्य से जुड़ा बड़ा आयोजन होने जा रहा है. 21 मई रविवार को यहां देशभर से बड़ी संख्या में लेखक, पत्रकार, कवि और साहित्यकार जुटेंगे. साहित्यिक संस्थान ‘मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन’ द्वारा कथा रंग कहानी महोत्सव और अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस समारोह का आयोजन कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा.

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ललित जायसवाल और आयोजक आलोक यात्री ने बताया कि कार्यक्रम पांच सत्रों में आयोजित किया जा रहा है. पहले सत्र में ‘कहानी का वर्तमान’ विषय पर विमर्श किया जाएगा. इसमें वरिष्ठ लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह, पत्रकार और लेखक प्रियदर्शन, आलोचक व लेखक हरियश राय तथा चर्चित रचनाकार रेनु हुसैन भाग ले रही हैं.

आलोक यात्री ने बताया कि दूसरा सत्र ‘लेखक से मिलिए’ है. इस सत्र में मशहूर व्यंग्यकार आलोक पुराणिक और अभिनेता मनु कौशल की रोचक प्रस्तुति होगी. इस मौके पर मशहूर रंगकर्मी जे. पी. सिंह की नाट्य प्रस्तुति ‘छोड़ो कल की बातें’ भी आयोजन किया जाएगा.

वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंदर ने बताया कि गाजियाबाद में आयोजित प्रथम लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल होने वाले अन्य चर्चित साहित्यिकारों में मैत्रेयी पुष्पा, राहुल देव, सूर्यनाथ सिंह, पंकज शर्मा, पंकज प्रसून, यतेंद्र यादव, महेश मीणा, आनंद सुमन सिंह, अशोक मैत्रेय आदि शामिल हैं.

सरोजनी नायडू के भाई और बावर्ची के ‘खडूस दादुजी’, जिन्होंने रचा कालजयी बाल गीत ‘रेलगाड़ी’

कथा रंग संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कुछ कहानीकारों की रचनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. इनमें शोभनाथ शुक्ल की कहानी ‘शनिचरी, सायरा बानो और सुजातो क्रिस्टी’ को ‘कथा रंग शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा. सम्मान स्वरूप 11,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी. वंदना जोशी की की कहानी ‘नगर ढिंढोरा’ और आशा पांडे की ‘हारा हुआ राजा’ को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 51-51सौ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी.

शिवराज सिंह ने बताया कि अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’ की ‘संशय की एक रात’, सिनीवाली शर्मा की ‘रहो कंत होशियार’, रजनी शर्मा बस्तरिया की ‘छतरी वाले अक्षर’, देवांशु पाल की ‘लोक बाबू जिंदा हैं’ और निधि अग्रवाल की कहानी ‘शोक पर्व’ को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Katha Rang Shikhar Samman, Katha Rang Shikhar Samman 2022, कथा रंग शिखर सम्मान 2022, कथा रंग शिखर सम्मान, कथा रंग, कथा संवाद, हिंदी साहित्य न्यूज, हिंदी लेखक, लिटरेचर न्यूज, लेखक सुभाष चंदर, लेखक शोभनाथ शुक्ल, Katha Rang, media 360 literary foundation, katha samvad Ghaziabad, Author Subhash Chandar, Famous Hindi Writer, Mahesh Darpan Books, सेवा राम यात्री लेखक, आलोक यात्री, Se Ra Yatri Books, Se Ra Yatri Ki Kahaniyan, Alok Yatri, Siniwali Sharma Books, Vandana Joshi Author, nirdesh Nidhi Books, Writer rinkal sharma,

प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अलावा 15 कहानियों का चयन ‘सर्जना पुरस्कार’ के लिए किया गया है. इनमें आशीष दशोत्तर की ‘चे, पो और टिहिया’, निर्देश निधि की ‘मैं ही आई हूं बाबा’, अजय गोयल की ‘गिनी पिग’, रुख्शंदा रूही मेहंदी की ‘तेरी खामोशी है अभी’, संध्या यादव की ‘प्रारब्ध’, महावीर उत्तरांचली की ‘मां’, अंजू शर्मा की ‘उसके हिस्से का आसमान’, संजय सिसोदिया की ‘दादी मां और ड्राई फ्रूट्स’, उर्मिला शुक्ला की ‘साल वनों के साए’, चंद्रकांता की ‘जनाना’, सुभाष अखिल की ‘माफीनामा’, अमिता दुबे की ‘शिला’, नीलम राकेश की ‘ग्रहण’, मलय जैन की ‘शालिग्राम की नत बहू’ और रिंकल शर्मा की ‘पीछे मुड़ना’ कहानियां कहानी शामिल हैं.

कार्यक्रम के सह संयोजक अद्विक प्रकाशन के स्वामी अशोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में कई वरिष्ठ साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा. इसके अलावा कई रचनाकारों को ‘कथा रंग सारथी सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा.

Tags: Hindi Literature, Hindi Writer, Literature

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें