चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर तंज- 40 MLA वाले को कोई नेता क्यों माने, देश उनको PM क्यों बनाये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चिराग पासवान नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार हमलावर हैं
चिराग ने ये बातें जमुई में कही
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकारी खर्चे पर देश का भ्रमण कर रहे हैं

जमुई. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अतिपिछड़ा वोट बैंक भी उनके साथ नहीं है. मुख्यमंत्री जाति की बात तो करते हैं लेकिन अधिकार देने की बात आई तो वो एकदम खामोश हो गए. वो अतिपिछड़ा का विश्वास खो दिये हैं. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए भी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. विपक्षी एकजुटता की कोशिश के बारे में सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वो प्रदेश-प्रदेश जा कर विपक्ष के नेता के पास अर्जी लगा रहें हैं कि उन्हे प्रधानमंत्री बना दे.

चिराग ने कहा कि आखिर नीतीश कुमार को क्यों कोई प्रधानमंत्री बनाये. वो बिहार में क्या किए हैं. चिराग पासवान ने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री जब पद के दावेदार बने थे तो वो गुजरात का मॉडल लेकर आए थे, नीतीश कुमार के पास कौन सा मॉडल है, क्या वो बिहार में हत्याओं और भ्रष्टाचार का माडल लेकर जाएंगे और क्या चालीस विधायकों वाले को कोई नेता मानेगा. बिहार के लोग जिसे नेता नहीं मान रहे, उसे देश के लोग कैसे नेता मानेंगे. चिराग पासवान ने यह भी कहा कि बिहार के उन लोगों के पास सीएम नीतीश कुमार को जाने का समय नहीं है जिनके घर में लोगों की आपराधिक घटनाओं में मौत हुई लेकिन सरकारी पैसे पर देश घूमने का समय है.

कर्नाटक के चुनाव का 2024 लोकसभा पर असर पड़ने के मामले में चिराग ने बताया कि एक चुनाव का कोई असर नहीं होता. बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन को लेकर चिराग पासवान ने बताया कि वो धर्मगुरु हैं. वो अपने काम से आये और वो चले गए, उनके आने पर राजनीति रोटी सेंकना गलत है. जिनकी आस्था थी वो सुनने गए जिनकी नहीं थी वो नहीं गए, ये व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा मामला है. जमुई सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होते हुए अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के बारे में भी बहुत कुछ कहा है.

मंच से अपने संबोधन में चिराग ने जमुई के लोगो को धन्यवाद दिया. चिराग ने कहा कि वो बालक की तरह जमुई चुनाव लड़ने आये थे लेकिन बूढा बनकर ही जाना चाहते हैं. जमुई के लोगों के कारण वो सांसद बने, जिसकी पहचान देश विदेश में है. जमुई मेरा वजूद है, कर्मभूमि है, जमुई छोड़ नही सकता. पिता की मौत के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी भी मेरे ही कंधे पर है. चिराग पासवान ने कहा कि यहां का सांसद होने के नाते जमुई मेरी प्राथमिकता है.

Tags: Bihar News, Chirag Paswan, Nitish kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें