
आदित्य आनंद/गोड्डा. भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर पानी की समस्या देखी जा रही थी. गांव के चापा नल व जल मीनार खराब होने के कारण लोगों को दूसरे गांव या कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था. बीते कई दिनों से ग्रामीण प्रखंड कार्यालय जिला कार्यालय में पानी की समस्या को लेकर बार-बार शिकायत की जाती थी. जिसे संज्ञान में लेते हुए गोड्डा उपायुक्त ने जिले के हर एक गांव व बाजारों में स्थित खराब चापा नल व जल मीनार को ठीक कराने का निर्देश हर एक प्रखंड कार्यालय में दिया गया है. जिसको लेकर जिले के सभी गांव में जोरों शोरों से भीषण गर्मी को देखते हुए चापानल व खराब पड़े जल मीनार को ठीक कराया जा रहा है।
वहीं इस बारे में गोड्डा के महागामा प्रखंड के प्रखंड समन्वयक मोहम्मद अनीस अकरम ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड के किसी भी गांव मोहल्ले में अगर कोई चापानल या जल मीनार के खराब होने की सूचना मिलती है तो उसे मुखिया द्वारा 15 वे वित्त आयोग फंड से ठीक कराया जाएगा. इस योजना के शुरू होने के बाद जिले में करीब एक हजार की संख्या में खराब चापा नल व 500 की संख्या में खराब जल मीनार की मरम्मत कराई जा चुकी है. यह प्रक्रिया आगे भी अनवरत लगातार जारी रहेगा. जिससे अब जिले भर में लोगों के बीच पानी की समस्या दूर होती जा रही हैं।
कैसे ठीक कराए चापानल या जलमीनार
अगर आप के आस पास भी कोई चापानल या जल मीनार खराब है तो सबसे पहले यह पता लगाएं कि वह जल मीनार कौन से मद से बना है. इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया या पंचायत समिति को मोहल्ले के नाम के साथ दें. खराब चापानल या जलमीनार 24 से 48 घंटे के भीतर मुखिया द्वारा ठीक कराया जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:41 IST








