Animal Love : लाडली गाय की अंतिम यात्रा, गांव वालों ने दिया मृत्युभोज, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट-अजय कुमार पटवा
उज्जैन. उज्जैन में पशु प्रेम की अनोखी मिसाल देखने को मिली है. यहां गाय लक्ष्मी मीरा की मौत के बाद गांव के लोगों ने सम्मान के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली. अब उसकी याद में गांव वासियों ने मिलकर मृत्युभोज दिया. इस दौरान निमंत्रण कार्ड बांटे गए. भोजन में छह प्रकार के पकवान बनवाए गए.

उज्जैन की घट्टिया तहसील के बकानिया गांव में बीते दिनों गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई थी.  गाय का विधिवत हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया था. अपनी लाडली गाय की याद में गांव वासियों ने भोजन प्रसादी का आयोजन किया. इस दौरान निमंत्रण कार्ड बनवा कर लोगों को भेजे गए. गाय की फोटो रखकर उसे याद किया गया और मृत्यु भोज दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे.

मृत्युभोज के लिए ग्रामीणों ने इकट्ठे किए पैसे
उज्जैन में गाय के अंतिम संस्कार के बाद मृत्यु भोज कराया गया है. मृत्यु भोज के लिए निमंत्रण पत्र बनवाकर गांव में बांटे गए. इस मृत्यु भोज का आयोजन कराने के लिए गांव वालों ने मिलकर डेढ़ लाख रुपए इकट्ठे किए थे. 1 दिन पहले गाय को याद किया गया. इसके अगले दिन मृत्यु भोज में तरह-तरह के व्यंजन बनाए गए थे. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने कहा कि गाय की याद में हर साल आयोजन किए जाएंगे.

आपके शहर से (उज्जैन)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

गाय को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे ग्रामीण
ग्रामीण जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बकानिया गांव में गाय लक्ष्मी मीरा 15 साल से रह रही थी. गांव के लोग उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे. उसकी मौत के बाद लोगों ने बैंड बाजे के साथ उसकी शव यात्रा निकाली थी. वही आज गांव वालों ने उसकी याद में मृत्यु भोज करवाया है. इसमें 300 से अधिक लोग शामिल हुए थे. इस दौरान महिलाओं ने गाय को साड़ी ओढ़ाई और धूप दी.

Tags: Cow, Madhya pradesh news, MP News Today, Ujjain news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें