रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है. गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर पश्चिम से भी लगातार गर्म हवाएं आ रही है. इस बीच गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है. इसकी वजह से गुरुवार को दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, राजनांदहांव और कोरबा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. हवा के साथ आई नमी से उमस और बढ़ गई.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम से लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं. तो वहीं शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश का भी संभावना जताई गई है. सूबे का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है.
मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. द्रोणिका बिहार से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. इसकी वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.
आपके शहर से (रायपुर)

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की फीस कितनी, 99% लोग नहीं जानते होंगे

Street Food: महासमुंद में यहां मिलती है मस्ताना ग्रीन चाट, खाने के लिए लगती है लंबी लाइन

27 दिन पहले गई जान, किडनी का पता लगाने खोदी गई कब्र, अब उठेगा सच्चाई से पर्दा

PHOTOS: जनता को देना था 1 रुपये में पानी, लेकिन धूल खा रहे 5 लाख की लागत से बने वॉटर एटीएम, हो गई ये हालत

ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए 12वीं के नंबर भी आएंगे काम ? या सिर्फ CUET से मिलेगा एडमिशन

Success Story: महासमुंद में सी मार्ट ने बदली गांव की महिलाओं की जिंदगी, शो रूम में बिक रहे देसी उत्पाद

राहुल नहीं प्रियंका गांधी संभालेंगी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, युवा चेहरों पर होगा पार्टी का फोकस

‘गलत नजर से देखने के साथ गंदी डिमांड करते हैं…प्लीज मुझे सुसाइड करने दें’ महिला ने कलेक्टर से मांगी परमिशन

Mahasamund News: जंगली सुअर का शिकार करना पड़ा भारी, पूर्व जिला पंचायत वन सभापति सहित 4 गिरफ्तार

CG VYAPAM 2023: PET, PPHT की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

Good News: छत्तीसगढ़ की बेटी का इंटरनेशल बेसबाल खेल में चयन, हांगकांग में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिलेगा. फिलहाल लोगों से गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. लगातार उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है. इस वजह से प्रदेश के मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. इस प्रदेश के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तेज गर्मी से लोग परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर बुधवार को पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक इस साल देरी से मानसून के आने की संभावना जताई गई है.
.
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news, Weather Report
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 14:47 IST








