
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में लू की रहेगी और पारा 40 डिग्री तक के पार जा सकता है. 20 से 22 मई के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है और राज्य में धूल भरी हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.
उधर, जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहा. मौसम विभाग ने कहा, आसमान मुख्य रूप से साफ है, हालांकि, शाम को छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 19 से 23 मई के बीच छिड़काव, खाद का छिड़काव, फसलों की कटाई करें.








