ऑल्टो के दाम में SUV का मजा देना था वादा, सड़क पर उतरी तो कबाड़ निकली गाड़ी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देश का कार बाजार दिन प्रति दिन कंप्टेटिव बनता जा रहा है. इस स्थिति में किसी भी कंपनी के लिए कोई एक नया और सफल प्रोडक्ट लॉन्च करना बेहद चुनौती भरा काम है. आज देश में दसियों कार कंपनियां हैं और वे हर महीने अपना कोई न कोई खास मॉडल लॉन्च कर रही हैं. यह स्थिति भारतीय कार ग्राहकों के लिए अच्छी है. उन्हें हर एक सेग्मेंट में भतेरे विकल्प मिल रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में कोई भी गाड़ी कब फ्लॉप निकल जाए, उसे बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता. आज हम आपको एक ऐसी ही कार के बारे में बता रहे हैं. इसे देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया था. इसे बाजार में पेश करने से पहले ऐसा प्रचारित किया गया कि यह मारुति की सबसे सफल एसयूवी की बेबी वर्जन है. लेकिन, धीरे-धीरे इसकी हकीकत सामने आने लगी और सड़क पर दौड़ने के साथ यह फ्लॉप होती गई. आज की तारीख में इसकी गिनती एक फ्लॉप कार के तौर पर की जाती है.

दरअसल, हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह लुक के मामले में सही मायने में मारुति की सबसे सफल एसयूवी की बेबी वर्जन है. मारुति की सबसे सफल एसयूवी विटारा ब्रेजा रही है. जनवरी 2016 में लॉन्च होने के बाद से इस SUV की अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी है. अपने सेग्मेंट में भारतीय सड़कों पर इस SUV का राज है. मारुति ने इसी एसयूवी की बदौलत प्रतिद्वंद्वी हुंदई की क्रेजा को मात दी है. ब्रेजा की सफलता से ही उत्साहित होकर मारुति ने लोवर मिडिल क्लास के लिए इसका बेबी वर्जन लॉन्च किया था. इसका कार का नाम एस- प्रेसो (S-Presso) है. इसे सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था. यह आइडिया शानदार था, लेकिन यह कार ब्रेजा जैसी छाप नहीं छोड़ पाई. लॉन्च के बाद करीब चार साल के दौरान इस कार की 2.25 यूनिट्स की ही बिक्री हो सकी है. इसकी बिक्री लगातार घट रही है.

कीमत आधी-ताकत फॉर्च्यूनर जैसी, पर नहीं मिल रहे ग्राहक, अब भारी डिस्काउंट लेकर आई कंपनी!

मंथली करीब 2500 यूनिट्स की बिक्री
बीते छह माह के आंकड़ें को देखें तो पता चलता है कि बाजार में अब इस बेबी एसयूवी को पूछने वाले बहुत कम लोग हैं. बीते छह माह के आंकड़े बताते हैं कि अब इसकी सेल हर माह करीब 2500 यूनिट्स रह गई है. यह स्थिति तब है जब कंपनी ने इस कार की बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी सबसे लोकप्रिय और सफल एंट्री लेवल कार ऑल्टो 800 का उत्पादन पिछले दिनों बंद कर दिया. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह कहा था कि एस-प्रेसो की बिक्री बढ़ाने के लिए ही ऑल्टो का उत्पादन बंद किया गया है. जून 2022 में एस-प्रेसो की बिक्री घटकर 652 यूनिट्स पर आ गई थी.

दूसरी तरह ब्रेजा की बात करें तो यह कार बाजार में धूल उड़ाने वाली SUV बन गई है. बीते छह माह में इसकी 80 हजार के करीब यूनिट्स की बिक्री हुई है. हर माह इस कार की करीब 13000 यूनिट्स की बिक्री होती है.

जहां तक एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस की बात है तो यह ठीक ठाक है. इसमे 998 सीसी का इंजन है. लेकिन, लुक के मामले में यह ग्राहकों को प्रभावित नहीं कर पाई. वहीं इस बजट में बाजार में दूसरी कंपनियों ने शानदार काम किया और एक से बढ़कर एक गाड़ियां लॉन्च की. तुलनात्मक रूप में यह कार अपनी प्रतिद्वंद्वी गाड़ियों को टक्कर नहीं दे पाई. इस तरह लंबे समय बाद एंट्री लेवल सेग्मेंट में मारुति कमजोर पड़ने लगी है.

Tags: Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें