बट सावित्री व्रत से ठीक पहले महिला ने खुद उजाड़ा सुहाग! पहले रोटी में खिलाई नींद की गोलियां, फिर पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शाहजहांपुर में एक सुहागिन ने वट सावित्री की पूजा के एक दिन पहले ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया
बताया जा रहा है कि महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध था, जिसकी भनक मृतक को लग गई थी

शाहजहांपुर. एक ओर जहां शुक्रवार को सुहागिनी स्त्रियां बट सावित्री की पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना कर रही हैं, वहीं शाहजहांपुर में एक सुहागिन ने वट सावित्री की पूजा के एक दिन पहले ही अपने देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के अवैध संबंधों को लेकर पति रोड़ा बना हुआ था. शक होने पर पति देवर को घर नहीं आने देता था. जिसके चलते दोनों ने साजिश रचते हुए पहले पति को नींद की गोलियां खिलाई, फिर उसकी गला दबाकर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

देवर के घर आने पर लगा दी थी रोक
घटना थाना अल्लाहगंज की बगिया मोहल्ले की है, जहां गुरुवार को मैकेनिक अनोज ठाकुर का शव घर पर पड़ा मिला. पुलिस को मृतक के चेहरे और गले पर  पर चोट के निशान मिले थे. बताया जा रहा है कि यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अनोज ठाकुर की पत्नी सोनी और उसके छोटे भाई श्याम पाल ने मिलकर की थी. बताया जा रहा है कि सोनी और देवर के बीच अवैध संबंध हो गए थे. इस बात की भनक उसके पति अनोज ठाकुर को लग गई थी. जिसके चलते अनोज ने अपने छोटे भाई के घर आने पर प्रतिबंध लगा दिया था. ऐसे में अनोज की पत्नी सोनी और देवर ने मिलकर साजिश रचते हुए रात में आटे में नशीली गोलियां मिलाकर उसे रोटियां खिला दी. बेहोश होने बाद दोनों ने मिलकर उसका गला दबाया. यही नहीं जब उसकी मौत नहीं हुई तो दोनों ने लाठी-डंडे और ईंट से कुचल कर हत्या कर दी.

दोनों ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल है किया. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी एस आनंद ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है. मामले में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Shahjahanpur Crime News, Shahjahanpur Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें