Good News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में बढ़ रही बारहसिंघा की संख्या, 98 से बढ़कर 178 हुई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. गर्मी और उमस बढ़ने से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पानी के लिए तालाब के पास वन्यजीवों को आसानी से देखा जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा संख्या बारहसिंघा की रहती है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कान्हा नेशनल पार्क से लाए गए बारहसिंघा की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. यह संख्या 2015 में मात्र 98 थी. इसके बाद बेहतर मैनेजमेंट एवं बेहतर रखरखाव के चलते सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अन्य वन्यप्राणी की भी संख्या लगातार बढ़ रही है.

 बारहसिंघा की संख्या बढ़कर 178 पहुंची

एसटीआर यानी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बारहसिंघा की संख्या 98 से बढ़कर अब 178 हो गई है. बेहतर मैनेजमेंट एवं बेहतर टीम वर्क की बदौलत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को हाल ही में भारत में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. टाइगर रिजर्व के नए आंकड़े भी जारी किए गए थे, जिसके अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को दूसरा स्थान मिलने की जानकारी दी गई थी.

एसटीआर के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फेलोज ने बताया कि बाघों के लिए 11,000 हेक्टेयर भूमि और शाकाहारी वन प्राणियों के लिए 85 प्रकार की घास लगाकर खाने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही एसटीआर में 1600 चीतल भी छोड़े गए थे. एक समय के दौरान 50 से अधिक ग्रामीणों के आवासों को खाली कराया गया था. एसटीआर का 2150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र, जिसके कारण बाघों की भी संख्या में बढ़ोतरी हुई थी. इसी प्रकार कान्हा नेशनल पार्क से 2015 में 98 बारहसिंघा यहा लाए गए थे, जो कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़े गए थे अब उनकी संख्या बढ़कर 178 हो गई है. सतपुरा टाइगर रिजर्व में अन्य प्राणियों की संख्या बढ़ती जा रही है.

Tags: Hoshangabad News, Latest hindi news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें