
दीपकपुरी/ भरतपुर.भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में दो बदमाशों ने एक कुख्यात बदमाश अजय झामरी को गोली मारकर घायल कर दिया.घटना ऑरडी गर्ल्स कॉलेज के पास की है.जहांबदमाश अजय झामरी अपने किसी परिचित को लेने के लिए कॉलेज आया हुआ था.तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाश हेमू उर्फ हेमेंद्र और तेजवीर ने आते ही उस पर हमला कर दिया और फायरिंग कर फरार हो गए. घटना में बदमाश अजय के पैर में गोली लगी.जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.
उसने पुलिस को दिए गए पर्चा बयान में बताया कि उसकी कौशल हंतरा नाम के युवक से पुरानी रंजिश चल रही है और उसी के कहने पर यह घटना घटित हुई है.लेकिन पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के बादपूरे जिले में नाकाबंदी कराई गई है.वहीं घटनाक्रम के बाद पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे,जहां उन्होंने घायल युवक से पूरे मामले की जानकारी ली.पुलिस का कहना है कि जानकारी के मुताबिक घायल युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है और घटना को अंजाम देने वाला तेजवीर भी वांटेड अपराधी हैजो फरार चल रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.लेकिन इस घटना के बाद से भरतपुर शहर वासी दहशत में है क्योंकि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.जब बदमाश ही आमने सामने गोलीबारी करते हुए नजर आए थे.इस घटना के बाद भरतपुर शहर में गैंगवार की आहट नजर आ रही है.फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
एडिशनल एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का कहना है कि जिले में चारों तरफ नाकाबंदी कराई गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही घायल युवक अजय के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले दर्ज है जानकारी की जा रही है कि उसकी हिस्ट्री शीट खुली है या नहीं.








