Budh gochar 2023: जून में होगा बुध का गोचर, 2 राशिवालों पर आ सकती हैं मुसीबतें, करियर और सेहत को होगा बड़ा नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बुध ग्रह 7 जून को वृष राशि में गोचर करेगा.
बुध के वृष में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है.

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन जून के दूसरे सप्ताह में होने वाला है. बुध ग्रह 7 जून को वृष राशि में गोचर करेगा. 7 जून को शाम 07 बजकर 58 मिनट पर बुध अपने मित्र ग्रह शुक्र के घर में प्रवेश करेगा. वृष में बुध ग्रह 24 जून तक रहेगा. फिर 24 जून को ही दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेगा. इस समय बुध मेष राशि में विराजमान है. 31 मार्च को वह मीन से मेष राशि में आया था. बुध के वृष में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन 2 राशि के जातकों को अपनी सेहत और करियर को लेकर बहुत ही सावधान रहना होगा. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं बुध गोचर का नकारात्मक प्रभाव.

वृष में बुध गोचर 2023 ये राशियां रहें सावधन!
1. मिथुन: 7 जून को वृष राशि में बुध के प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए कठिन समय प्रारंभ हो सकता है. इस समय में आपके काम अटक सकते हैं और आर्थिक पक्ष भी कमजोर रहेगा. जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह सफल होता हुआ प्रतीत नहीं होगा.

आपकी राशि के जातकों को करियर में भी समस्याएं आ सकती हैं. ऐसे में आप कोई फैसला जल्दीबाजी में न करें. किसी को धन उधार न दें और बिना सोचे समझे निवेश न करें. धन हानि हो सकती है. 7 जून से 24 जून के बीच आपकी सेहत भी गड़बड़ हो सकती है. बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा न लें.

उपाय: आप पर बुध ग्रह का दुष्प्रभाव हो सकता है, ऐसे में आप गणपति बप्पा की पूजा करें. उनको मोदक और दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करें. विघ्नहर्ता की कृपा से काम बनेंगे और मुश्किलों का समाधान होगा. चाहें तो बुधवार का व्रत भी रख सकते हैं.

2. सिंह: आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और बुध के साथ मित्रवत भाव है. लेकिन वृष राशि में बुध का गोचर आपके लिए नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है. जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए 7 जून से 24 जून तक का समय संभलकर रहने वाला है. आपको व्यापार में घाटा हो सकता है. इस समय में किए गए कार्य सफल नहीं होंगे. कोई नया काम करना चाहते हैं या कोई निवेश करना चाहते हैं तो समय अभी अनुकूल नहीं है.

आपकी राशिवालों को चर्म रोग हो सकता है. तेज धूप से बचना होगा. साफ सफाई पर ध्यान दें. कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. मौसमी बीमारियों से भी परेशान हो सकते हैं. खानपान पर ध्यान दें.

उपाय: आपको बुधवार को व्रत रखते हुए बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करना चाहिए. इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करने से भी लाभ होगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें