बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुरू होने से पहले सागर में हो गया बड़ा चमत्कार!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/सागर. जिस इलाके में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हों, पेयजल व्यवस्था करने के लिए भटकना पड़ता हो, कुओं में पानी न हो और बोरवेल का कंठ गीला न होता हो और उस जगह पर गर्मी के मौसम में बोरिंग कराने पर पानी की धार फूट पड़े तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.

ठीक ऐसा ही चमत्कार सागर के जैसीनगर में देखने को मिला है. यहां लोग पानी के संकट से जूझ रहे रहे हैं. ऐसे में 20 मई से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की होने वाली तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा में पानी की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती थी. आयोजकों की चिंता थी कि कथा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं की प्यास कैसे बुझेगी. पानी का इंतजाम करना बेहद जरूरी था. तब मंत्री के निर्देश पर पीएचई के द्वारा जैसीनगर से लगे राजा खोए हनुमान मंदिर के पास जंगल में बोरवेल करवाया गया और उसमें से पानी की विशाल धारा फूट पड़ी.

लोग इसे बागेश्वर धाम सरकार का चमत्कार बताने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि बागेश्वर सरकार की कृपा से ही यह गंगा मैया यहां से निकली हैं. अब कथा के बाद स्थानीय लोगों को भी पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी. जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जैसीनगर और उसके आसपास के इलाके में हम लोग 50 से अधिक बोर पहले करवा चुके हैं. एक भी बोरिंग कामयाब नहीं हुई है. लेकिन इस बार कथा से पहले जब हम लोगों ने जैसीनगर से 1 किलोमीटर दूर इस बीच जंगल में बोरिंग करवाई, तो इसमें 5 इंच पानी निकला है. यह बागेश्वर सरकार की ही कृपा है जिसकी वजह से जंगल में अभी पानी निकल आया.

जनपद अध्यक्ष का कहना है कि हनुमंत कथा की तमाम तैयारियां करने के बाद हमलोगों की सबसे बड़ी चिंता पानी की थी. लेकिन बागेश्वर बालाजी की कृपा से उस चिंता से भी हमलोग अब फ्री हो गए हैं. बता दें कि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सागर जिले के जैसीनगर में 20 मई से 22 मई तक की जा रही है. 21 मई को दिव्य दरबार लगेगा, रात में प्रश्नोत्तरी होगी, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने का अनुमान है. यहां पर व्यवस्थाएं भी लाखों लोगों के हिसाब से ही की जा रही हैं.

Tags: Bageshwar Dham, Sagar news, Water Crisis

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें