
Highest Blood Sugar Man:डायबिटीज का नाम सुनते ही जी घबराने लगता है. लोग तरह-तरह के उपाय करने लगते हैं. डॉक्टर के पास भागने लगते हैं. दवाइयों का अंबार लग जाता है. क्योंकि हाई ब्लड शुगर अपने साथ तमाम तरह की बीमारियां लेकर आता है और शरीर को पंगु बनाने लगता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक बच्चा ऐसा है जिसका ब्लड शुगर सामान्य से 21 गुना ज्यादा है. यह एक रिकॉर्ड है, और इसे गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया है. यानी दुनिया में किसी और शख्स का ब्लड शुगर इतना ज्यादा नहीं. इसके बावजूद वह सामान्य जीवन जीता है. डॉक्टर भी यह देखकर चकित हैं.
गिनीज बुक की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजर्सी का रहने वाला माइकल पैट्रिक बुओनोकोर (Michael Patrick Buonocore)जब सिर्फ 6 साल का था जब उसका ब्लड शुगर सामान्य से 21 गुना तक बढ़ गया. आप सोच रहे होंगे कि 600 या 700 तक चला गया होगा, जी नहीं, उसका ब्लड शुगर 2,656 तक पहुंच गया था. डॉक्टरों के मुताबिक, 500 से ज्यादा ब्लड शुगर ही जीवन समाप्त करने के लिए काफी है. मगर यह बच्चा आज भी जीवित है, और हमसे बात कर रहा है.
500 ब्लड शुगर पर कोमा में जाने की नौबत
डॉक्टरों के मुताबिक, 126 या उससे कम का ब्लड शुगर रीडिंग सामान्य माना जाता है. 500 तक जाने पर कोमा में जाने तक का जोखिम बन जाता है. लेकिन माइकल को बहुत ज्यादा तकलीफ नहीं हुई. माइकल अब 21 साल का है. उसने बताया कि उन दिनों वह पेंसिल्वेनिया में छुट्टी मना रहा था. अचानक सर्दी लगने लगी. उसने सोचा शायद ठंड की वजह से सर्दी लग रही होगी. चिंता की कोई बात नहीं. लेकिन तीन दिनों बाद उसकी हालत खराब हो गई. बिना सहारे वह चल फिर नहीं पा रहा था.
रास्ते में ही हो गया बेहोश
माता-पिता उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही वह बेहोश हो गया. और तब तक नहीं उठा जब तक कि उसे दवाएं नहीं दी गईं. 2 हफ्ते तक वह अस्पताल में रहा. उसके परिवार के लिए यह सदमे जैसी स्थिति थी जब डॉक्टर ने बताया कि उसका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से इतना ज्यादा हो गया है. उसे टाइप-1 डायबिटीज की शिकायत थी. माइकल ने कहा, मुझे इंसुलिन लेना होता है क्योंकि अग्न्याशय अपने आप कोई इंसुलिन नहीं बनाता. जब शुगर काफी अधिक हो जाता है तो ऐसा महसूस ता है कि मेरे तंत्रिका अंत काम नहीं कर रहा. इसलिए चलने और हिलने-डुलने में दर्द होने लगता है.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 11:05 IST









