OMG: भूत आया… भूत आया… और पत्‍नी ने दे द‍िया अपने काम को अंजाम, वो पत‍ि की क‍िस्‍मत थी क‍ि…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्‍यार पाने के ल‍िए कोई भी शख्‍स क्‍या-क्‍या करता है. कोई जान दे देता है तो कोई जान ले लेता है. पर ब‍िहार के बेगूसराय में अपना प्‍यार पाने के ल‍िए अपने ही पत‍ि की हत्‍या की कोश‍िश करने का एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है क‍ि पत्‍नी ने पकड़े जाने के बाद जो कहानी पुल‍िस को सुनाई वो पहली बार में गले से न‍ीचे नहीं उतरी. पर इसके बाद जब पुल‍िस ने सख्‍ती की तो मह‍िला ने जो बताया वो जानकर हर कोई दंग रह गया. असल में मह‍िला शादी से पहले क‍िसी और को प्‍यार करती थी और शादी के बाद भी उसका ये इश्‍क जारी रहा. फ‍िर जो हुआ वो और भी हैरान करने वाला है.

बताया जा रहा है क‍ि आरोपी पत्नी सुलेखा कुमारी समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर बेलगामा की रहने वाली है. सुलेखा की शादी कृष्ण चंद्र दास के साथ हुई थी जो बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला है. सुलेखा का शादी से पहले अफेयर रव‍िंद्र के साथ चल रहा था और इसके बारे में उसने अपने पर‍िवारवालों को बताया था. उसने कहा था क‍ि वह कृष्ण चंद्र दास से शादी नहीं करेगी, लेक‍िन उसके पर‍िवारवाले माने नहीं और उन्‍होंने सुलेखा की शादी कृष्ण चंद्र दास से करवा दी. शादी को एक साल का समय हो गया था लेक‍िन पत्‍नी दो महीने ही अपने ससुराल में रही.

सुलेखा का मायके में रहने के दौरान रव‍िंद्र के साथ अफेयर चलता रहा. जब पत‍ि कृष्ण चंद्र दास अपनी पत्‍नी को मायके से ससुराल लेकर जा रहा था तो बाइक चलाने के दौरान पत्‍नी ने उसका गला काट द‍िया. वो तो पत‍ि की क‍िस्‍मत अच्‍छी थी क‍ि वक्‍त रहते उसे अस्‍पताल में भर्ती करा द‍िया गया और उसकी जान बच गई. इसके बाद पुल‍िस ने जब आरोपी पत्‍नी को ह‍िरासत में ल‍िया तो उसने जो खुलासा क‍िया वो हैरान करने वाला था.

आरोपी पत्‍नी सुलेखा ने पुल‍िस को बताया क‍ि उसके शरीर में उसकी मरी हुई बहन का भूत आया है उसने उसके पत‍ि पर ब्‍लेड़ से वार क‍िया. इसके बाद पुल‍िस ने जब सुलेखा से सख्‍ती से पूछताछ की तो पता चला क‍ि यह सबकुछ उसने अपने प्रेमी के कहने पर क‍िया था. उसने बताया क‍ि ब्‍लेड भी उसके प्रेमी ने उसका खरीदकर दी थी. पुल‍िस इस मामले में अब आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है. पत‍ि कृष्ण चंद्र दास की किस्मत अच्छी थी की पत्नी के द्वारा हमले किए जाने के बावजूद उसे गहरा आघात नहीं लगा और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत इलाज के लिए बछवारा पीएचसी भेज दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई.

Tags: Husband Wife Dispute, Love Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें