
हाइलाइट्स
कंपनी इस पर ग्रीन लेबल लगाती है, जिसका मतलब है कि यह उत्पाद पूरी तरह वेजिटेरियन है.
शाशा जैन ने अपने आरोपों और लीगल नोटिस को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है.
अपने उत्पाद दिव्य दंत मंजन में समुद्र फेन का इस्तेमाल किए जाने पर जवाब मांगा है.
नई दिल्ली. आयुर्वेद और प्राकृतिक औषधियों से उत्पाद बनाने का दावा करने वाली कंपनी पतंजलि (Patanjali) पर बड़ा आरोप लगा है. इसे लेकर कंपनी को लीगल नोटिस भी भेजा गया है. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि कंपनी के टूथपेस्ट दिव्य दंत मंजन (Divya Dant Manjan) में नॉनवेज चीजों का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी इस पर ग्रीन लेबल लगाती है, जिसका मतलब है कि यह उत्पाद पूरी तरह वेजिटेरियन है.
लॉयर शाशा जैन ने पतंजलि को लीगल नोटिस भेजकर उस पर अपने वेजिटेरियन प्रोडक्ट में नॉनवेज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. टि्वटर पर अपनी चिंताओं को जाहिर करते हुए शाशा ने लिखा है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट में वेजिटेरियन चीजें इस्तेमाल करने का दावा करती है, लेकिन उसके दिव्य दंत मंजन में समुद्र फेन (कटलफिश) का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कंपनी से कानूनी नोटिस के जरिये स्पष्टीकरण भी मांगा है.
Issued legal notice to Patanjali, seeking clarifications on the deceptive use of Samudra phen (cuttlefish) in its product Divya Dant Manjan, while labeling it as green. This infringes upon r consumer rights & is deeply offensive to our community and other vegetarian communities. pic.twitter.com/J4JOX7Ninm
— Shasha Jain (@adv_shasha) May 15, 2023
.
Tags: Business news in hindi, Patanjali, Patanjali Products, Start Baba Ramdev Patanjali Products Franchise and Distribution Business
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 10:44 IST









