अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. Varanasi Gold Rate Today-शादी विवाह के शुभ मुहूर्त के बीच सोना चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के वाराणसी में अब सोना धड़ाम से नीचे आया है. दो दिनों में सोने की कीमत 650 रुपये टूटी है. वहीं, बात चांदी की करें तो 19 मई को उसकी कीमत में भी कमी आई है. बता दें कि हर दिन उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण इसके भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 19 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 200 रुपये टूटने के बाद 57100 रुपये हो गई है. इससे पहले भी 18 मई को इसकी कीमत 450 रुपये टूटकर 57300 रुपये हुई थी. जबकि 17 अप्रैल को इसका भाव 57750 रुपये था. इससे पहले 13, 14, 15 और 16 मई को इसकी कीमत 57650 रुपये थी.
आज यह है 24 कैरेट का भाव
वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 59900 रुपये है. इससे पहले 18 मई को इसका भाव 60120 रुपये था. इसके भाव में 220 रुपये की कमी दिखी है. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि कुछ दिन स्थिर रहने के बाद अब सोने चांदी की कीमतों में कमी आई है. बाजार के ट्रेंड को देखकर ऐसा लगता है कि आगे इसके कीमतों में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
आपके शहर से (वाराणसी)

BHU में होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन, पीएम मोदी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का जोश

Taste Of Banaras: 70 साल पुरानी दुकान की ठंडाई का बनारस में जलवा, बाबा विश्वनाथ से है खास कनेक्शन

Varanasi News : कांग्रेस नेता राहुल राज को मिली अग्रिम जमानत, अग्निवीर हिंसा के दौरान दर्ज हुआ था मुकदमा

Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर! 45 डिग्री तक जाएगा पारा, IMD का अलर्ट

स्वागत हो तो ऐसा! PM मोदी की अपील का असर, पिता ने बेटी की सगाई में मेहमानों को खिलाए मोटे अनाज के लड्डू

फेसबूक लाइव करते युवक ने की आत्महत्या, कहा- पापा मैं आपके लायक कभी नहीं बन पाया…

Varanasi News: कम पैसों में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा चाहिए तो जल्द करें टेंट सिटी की बुकिंग, कुछ दिन बाद..

Top Medical College: UP के टॉप मेडिकल संस्थान, सस्ते में हो जाता है MBBS, जान लें फीस

ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Ukrain से जारी जंग के बीच काशी पहुंचे Russian डॉक्टर ने ली सनातन संस्कृति की दीक्षा, एंटीनो से बने अनंतानंद
चांदी 100 रुपये टूटी
वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में 100 रुपये की मामूली कमी आई है. इसके बाद इसका भाव 78100 रुपये प्रति किलो हो गया. इससे पहले 18 मई को इसकी कीमत 78200 रुपये थी. वहीं, 17 मई को इसकी कीमत 78800 रुपये थी. जबकि 16 मई को इसका भाव 78500 रुपये था. 15, 14 और 13 मई को भी चांदी की यही कीमत थी. हालांकि 12 मई को चांदी का भाव 82000 रुपये प्रति किलो था.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold price, Gold price Hindi, Gold Rate Today, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 09:47 IST









