कब है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? नोट करें सूतक काल और मोक्ष समय, इन जगहों पर देगा दिखाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अंतिम सूर्य ग्रहण के दिन आश्विन अमावस्या है.
आश्विन पूर्णिमा को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा.
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व से शुरू हो जाता है.

साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्टूबर माह में लगने वाला है. इस साल आश्विन अमावस्या पर दूसरा सूर्य ग्रहण और आश्विन पूर्णिमा को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर और चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने से सभी राशियों पर प्रभाव होता है. दोनों के सूतक काल में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय तथा सूतक काल के बारे में.

अंतिम सूर्य ग्रहण 2023 प्रारंभ और समापन समय
साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इस ग्रहण का समापन 15 अक्टूबर को तड़के 02 बजकर 25 मिनट पर होगा. यह सूर्य ग्रहण चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा.

यह भी पढ़ें: 19 मई को अखंड सौभाग्य का वट सावित्री व्रत, नोट कर लें पूजन सामग्री, इनके बिना अधूरी रह जाएगी पूजा

अंतिम सूर्य ग्रहण 2023 सूतक काल
14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा. इस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं है. वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व से शुरू हो जाता है.

कहां दिखाई देगा अंतिम सूर्य ग्रहण 2023
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, पेरू, पराग्वे, जमैका, क्यूबा, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला आदि देशों में दिखाई देगा.

अंतिम चंद्र ग्रहण 2023 प्रारंभ और समापन
इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को 01 बजकर 06 एएम पर प्रारंभ होगा और तड़के 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा. भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी. यह एक खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा. जो भारत में दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें ज्योतिष उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, कष्टों से मिलेगी मुक्ति, हर काम होगा आसान

अंतिम चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल
29 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगा. चंद्र ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल भी खत्म हो जाएगा.

सूतक काल के वर्जित कार्य
1. सूतक काल के समय में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और पूजा पाठ पर रोक रहेगी.
2. इस समय में भोजन करना या बनाना दोनों ही मना होता है.
3. सूतक काल में सोना वर्जित होता है. बीमार लोगों को इससे राहत होती है.
4. सूतक काल के समय गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी रखनी होती है.
5. विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में घर से बाहर नहीं जाना चाहिए.

Tags: Chandra Grahan, Dharma Aastha, Lunar eclipse, Solar eclipse, Surya Grahan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें