रिपोर्ट- सुमीत भारद्वाज
पानीपत. हरियाणा के पानीपत से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां पिता ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, इसके बाद उसने गांव के श्मशान घाट में देर रात को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पानीपत की नलवा कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग लड़की परडाना गांव के एक युवक के साथ घर से भाग गई थी. पुलिस ने लड़की को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया और युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
बताया जा रहा है कि पानीपत में हत्या की इस साजिश का आरोप लड़की के माता-पिता के साथ उसकी दादी पर भी है. पुलिस ने इस मामले में पिता और दादी पर केस दर्ज करने के बाद हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पानीपत में ऑनर किलिंग के मामले की जानकारी देते हुए एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि कुछ समय पहले लड़की किसी लड़के के साथ घर छोड़कर चली गई थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था. लड़की के नाबालिग होने के चलते उसे शेल्टर होम भेज दिया गया. वहीं युवक को नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
आपके शहर से (पानीपत)

अंबाला में एक साथ मिले 4 हैंड ग्रेनेड, बम डिस्पोजल टीम ने वक्त रहते किया डिस्पोज

ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए 12वीं के नंबर भी आएंगे काम ? या सिर्फ CUET से मिलेगा एडमिशन

10 करोड़ के 2 समोसे! जानें हिसार के मशहूर राम चाट भंडार वाले के साथ क्या हुआ? क्या है ये पूरा हैरतअंगेज मामला

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की कितनी है फीस, 99% लोग नहीं जानते होंगे

MP Ratan Lal Kataria: अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस

अनदेखी के कारण खंडहर बनी बाबरी मस्जिद, पानीपत युद्ध के दौरान हुआ था निर्माण, जानिए पूरी कहानी

Sagar Dhankhar Murder Case: पहलवान सुशील पर सागर के पिता का गंभीर आरोप, समझौते के लिए परिवार पर डाला जा रहा दबाव

Medical college: इन सस्ते मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET में कितनी रैंक चाहिए

सिरसा के थानों में अब ऑनलाइन दर्ज होंगी शिकायतें, बड़े अफसर करेंगे मॉनिटरिंग, जानें कैसे

पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी, बेटी बिना ट्यूशन के 10वीं में बनी टॉपर, पाई 496 नंबर, IPS बनने का है सपना
इस घटना के कुछ दिनों बाद लड़की के परिजन उसे शेल्टर होम से अपने घर ले आए. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की गायब हो चुकी है. इस पर पानीपत एसपी ने अपने स्तर पर जांच की और लड़की से मिलने की बात की तो लड़की उन्हें नहीं मिली. जब लड़की के पिता से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की ने खुदकुशी कर ली है और उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया है. पुलिस को पिता की बताई कहानी पर शक हुआ तो पुलिस ने गांव में जाकर इस संबंध में गहनता से पूछताछ की.
इस पूछताछ के बाद पुलिस के सामने जो सच्चाई सामने आई वह चौंकाने वाली थी. पुलिस को पता चला कि लड़की की मौत के बाद आस पड़ोस के किसी व्यक्ति ने परिजनों के रोने तक की आवाज नहीं सुनी. वहीं लड़की की दादी ने गांव में यह कहा कि उसको जो करना था, वह उसने कर लिया. इस पर पुलिस का शक और गहरा हो गया. आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस के अनुसार लड़की के पिता ने अपनी मां और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके बाद शनिवार रात को करीब 12 बजे गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार गांव उझा के श्मशान घाट में कर दिया गया.
पानीपत में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने फिलहाल हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर मृतक लड़की के पिता कृष्ण को गिरफ्तार किया है. पुलिस पानीपत में लड़की की हत्या के मामले में अन्य तीन आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 23:11 IST








