Under-16 cricket : कांटे की टक्कर के बीच पूर्वी चम्पारण ने पश्चिमी चम्पारण को 13 रन से हराया, कल इस टीम से होगा मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर -16 में पूर्वी चम्पारण ने पश्चिम चम्पारण को 13 रन से हरा दिया. इससे पूर्व
सारण के राजेंद्र स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वी चम्पारण टीम के बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाए. देखते ही देखते सभी बल्लेबाज ताश के पत्ते की तरह ढेर हो गए.

टीम की ओर से अभिषेक ने 28 रन का योगदान दिया. वहीं आर्यन ने 20 रन, ऋषभ व अंशु ने 11-11 रन का योगदान किया। पूर्वी चंपारण की टीम 10 विकेट गवांकर 29.1 ओवर में सिर्फ 128 रन का स्कोर खड़ा कर पाई.

कागज के शेर साबित हुए पश्चिम चंपारण के खिलाड़ी
वहीं, दूसरी ओर छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम चम्पारण टीम की भी बल्लेबाजी चरमरा गई. आयुष के शानदार 70 रन और प्रिंस के 17 रन के बावजूद पूरी टीम 24.3 ओवर में 115 रन के स्कोर पर सिमट गई. पूर्वी चंपारण की ओर से मणिकांत ने को चार,तुषार ने तीन, अभिषेक ने दो और जगत ने एक विकेट झटका. जबकि, पश्चिम चम्पारण के गेंदबाज दिलीप ने 5 और त्रिभुवन को 2 विकेट लिया.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

कल गोपालगंज से होगा पूर्वी चंपारण का मुकाबला
कल पूर्वी चंपारण टीम का मुकाबला गोपालगंज से होगा. इसके लिए टीम तैयार है. इधर, पूर्वी चंपारण टीमकी जीत पर इसीडीसीए अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजु सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव सह बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के कन्वेयर ज्ञानेश्वर गौतम, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, मीडिया प्रभारी सह चयन समिति सदस्य प्रीतेश रंजन ने टीम व टीम के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार उर्फ छोटु को बधाई दी है.

Tags: Bihar News in hindi, Champaran news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें