
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं. यह परीक्षा परिणाम स्नानतक स्तर के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का है.
अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालयों के में पढ़ने वाले स्नातक तक के स्तर विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया है. स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषित कर दिया है. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के आदेश पर बीए, बीएससी तथा बीकॉम के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं.
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त सेमेस्टर के परीक्षाफल का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. इससे सम्बन्धित सूचना से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी अवगत करा दिया गया है.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अवध विश्वविद्यालय के छात्र अपना परिणाम देखने के लिए यहां नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस दौरान आपको वेबसाइट पर अपना राेल नंबर अंकित करना होगा. रिजल्ट खुलने पर उसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.
इस लिंक से देखें रिजल्ट: http://results.rmlauexams.in/Marks_Sheet/main.aspx








