बाइक पर पति के साथ आ रही थी पत्नी, बीच रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि रेत दिया पति का गला, जानें वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेगूसराय. पति-पत्नी ओर वो कहानी को चरितार्थ करती एक खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जिसमें दूसरे लड़के से प्रेम की वजह से एक पत्नी ने अपने पति को ही जान से मारने की कोशिश की. हालांकि उक्त वारदात को सफलतापूर्वक करने में पत्नी कामयाब नहीं हो सकी लेकिन पति गभीर रूप से घायल है जिसका इलाज बछवाड़ा पीएचसी में चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सुलेखा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

इस घटना को अंजाम देने वाली आरोपी पत्नी ने अपने शरीर पर बहन का भूत आने के बाद घटना को अंजाम देने की बात कही है. दरअसल समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर बेलगामा की रहने वाली सुलेखा कुमारी की शादी बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी कृष्ण चंद्र दास से कराई गई थी लेकिन आरोपी महिला सुलेखा देवी का शादी से पूर्व ही रविंद्र कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने अपने परिवार के लोगों को कृष्ण चंद्र दास से शादी करने के लिए मना भी कर दिया था लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कृष्ण चंद्र दास से करवा दी.

शादी के बाद भी रविंद्र एवं सुलेखा का चक्कर चलता रहा और गुरुवार को जब कृष्ण चंद्र दास अपनी पत्नी सुलेखा की विदाई कराकर ससुराल से अपने घर वापस आ रहा था इसी क्रम में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजापुर के समीप महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए चलती बाइक पर ही ब्लेड से अपने पति का गला रेत दिया. महिला ने बताया कि उसके प्रेमी रविंद्र ने ही पटोरी बाजार से एक ब्लेड खरीद कर उसे दिया था और पूरी योजना बनाकर अपनी पति की हत्या करने की बात कही थी लेकिन कहा जाए तो कृष्ण चंद्र दास की किस्मत अच्छी थी कि पत्नी के द्वारा हमले किए जाने के बावजूद उसे गहरा आघात नहीं लगा और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी भेज दिया गया जिससे उसकी जान बच गई.

आरोपी महिला ने अपना अपराध कुबूल करते हुए पति की हत्या की साजिश की बात बताई है, साथ ही साथ महिला ने शरीर पर बहन का भूत आने के बाद हमले की बात कही है. फिलहाल पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है. अब पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा की पूरा मामला क्या है.

Tags: Begusarai Crime News, Begusarai news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें