निमिष गोस्वामी/अयोध्या. रामलला का बहुप्रतीक्षित मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. मंदिर में यात्री सुविधाओं के साथ रामलला की सुरक्षा के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं. जिसके लिए स्थाई सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया है, जो हर 3 महीने पर अधिकारियों के साथ रामलला के मंदिर और उनके परिसर की सुरक्षा के लिए लिहाज से मंथन करती है. राम मंदिर की सुरक्षा को और भी हाईटेक किया जा रहा है. अब मंदिर के सुरक्षा में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है. आगामी दिनों में परिसर में ड्रोन हमले से बचने के लिए एंटी ड्रोन गन का इस्तेमाल किया जाएगा.
रामलला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों के हाथ में अत्याधुनिक एंटी ड्रोन गन होगी, जो किसी भी तरीके से ड्रोन हमले को असफल करने में सक्षम होगी. बता दें कि 5 जुलाई 2005 को अयोध्या में फिदायीन हमला हुआ था, जिसके बाद से अयोध्या में सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं. इसके अलावा राम मंदिर परिसर के आसपास के सुरक्षा घेरे को और सख्त किया गया था. जिसे रेड जोन येलो जोन और ग्रीन जोन का नाम दिया गया था. परिषद की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात रहते हैं.
वायु, जल और थल से होगी निगरानी
ऐसे में राम मंदिर निर्माण के साथ रामलला की सुरक्षा को लेकर भी और हाईटेक व्यवस्था होने जा रही है. अयोध्या में तैनात सुरक्षाबल के लिए एक पुलिस लाइन बनाई जाएगी, इसके अलावा एक कमांड सेंटर का भी अयोध्या में निर्माण किया जाएगा. अयोध्या को जल, थल और वायु सभी मार्गों से सुरक्षा के मजबूत प्रबंध किए जा रहे हैं. वर्तमान में रामलला की सुरक्षा में सीआरपीएफ, एटीएस, एसटीएफ के ब्लैक कैट कमांडो और उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है.
आपके शहर से (अयोध्या)

Jhansi News : झांसी के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Allahabad University Admission 2023-24: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन ? कितना रहता है कट-ऑफ ?

Top Medical College: UP के टॉप मेडिकल संस्थान, सस्ते में हो जाता है MBBS, जान लें फीस

Barabanki News : बाराबंकी में बच्चे लगा रहे मौत की छलांग, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Prayagraj news: बिजली मित्र योजना का दिखा असर, 29 कटियामारो पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरी खबर

Barabanki News : शातिर चोरों के आगे बेबस पुलिस, दो घरों से डेढ़ लाख नगदी और 13 लाख का जेवर चोरी

लखनऊ में यहां 12 रुपये में जानिए सदियों का इतिहास, बच्चों के लिए Must Visit स्पॉट

UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में ग्राम विकास अधिकारी बनने गोल्डन चांस, 12वीं पास करें आवेदन, 69000 मिलेगी सैलरी

Best Restaurant in Lucknow : पार्टनर के साथ लखनऊ के इस मशहूर रेस्टोरेंट में करें डिनर, यादगार होगा पल

अतीक-अशरफ मर्डर केस: बयान-वीडियो से मिले अहम सुराग, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में SIT

राम मंदिर के हर खंभे पर दिखेंगी 6000 मूर्तियां, दीवारों पर भी अद्भुत नक्काशी, देखें Video
ड्रोन हमले से बचाएगी एंटी ड्रोन गन
रामलला की सुरक्षा अत्यधिक हाईटेक तो होगी, इसके अलावा एंटी ड्रोन गन मिनटों में ड्रोन हमले को विफल करेगी. भगवान राम की नगरी में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अयोध्या आने वाले सभी वाहनों को स्कैनिंग कर उसमें बैठे लोगों पर भी नजर है. भगवान राम की नगरी के सभी प्रवेश मार्गों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. इसके अलावा रेड जोन, येलो जोन और ग्रीन ज़ोन को भी सीसीटीवी से लैस किया गया है. जिसका संचालन येलो जोन कार्यालय में बने ऑफिस से होता है.
पलक झपकते ही एंटी ड्रोन सिस्टम करेगा ये काम
सूत्रों की मानें तो एंटी ड्रोन गन में किसी भी तरीके की कोई नली या बैरल नहीं होती है. इसकी खासियत होती है कि घुसपैठ करने वाले ड्रोन को यह मिनटों में मार गिराती है. एंटी ड्रोन सिस्टम 2 तरह से काम करता है. पहला सॉफ्ट किल और दूसरा हार्ड किल. सॉफ्ट किल में ड्रोन से संचालक का तारतम्य टूट जाता है और ड्रोन अनियंत्रित होकर गिर जाता है. हार्ड किल में ड्रोन सिस्टम की रेंज में आते ही उस पर लेजर हथियार से हमला किया जाता है, जिसके जरिए ड्रोन का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराब हो जाता है और वह जल जाता है. एंटी ड्रोन सिस्टम बिना किसी धमाके के ही घुसपैठिए ड्रोन को मार गिराता है.
.
Tags: Ayodhya News, Ayodhya ram mandir, Drone Attack, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 20:45 IST








