VIDEO: हेड या टेल? क्योंकि पिच बहुत अच्छी है… हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा का उड़ाया मजाक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की अगुआई कर रहे हैं
नताशा स्टैनकोविक ने टॉस के दौरान की बड़ी गलती

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के 16वें सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. पंड्या की टीम इस बार खिताब बचाने उतरी है. पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने अभी तक आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शानदार प्रदर्शन किया है. हार्दिक पंड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) , प्रजेंटर जति स्प्रू, क्रुणाल पंड्या और इशान किशन दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पंड्या अपनी पत्नी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा क्यों हुआ, आइए हम आपको बताते हैं.

हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को जो वीडियो शेयर किया उसमें हार्दिक और नताशा की टीमों के बीच मैच होना है. मैच से पहले हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक कोर्ट पर एक साथ नजर आ रहे हैं. टॉस के दौरान नताशा से बड़ी गलती हो जाती है. हार्दिक जब टॉस के लिए सिक्का उछालते हैं तब नताशा हेड या टेल कुछ भी नहीं बोलती हैं. इसके बाद हार्दिक जोर जोर से हंसने लगते हैं और उनका मजाक उड़ाने लगते हैं. वहा मौजूद सभी लोग ठहाका लगाना शुरू कर देते हैं. फिर दोबारा टॉस होता है तब नताशा हेड बोलती हैं और सिक्का उनके पक्ष में उछलता है.

कौन हैं सूर्यांश शेडगे? जयदेव उनादकट की जगह LSG टीम में हुए शामिल, जड़ चुके हैं सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी

नताशा बोलीं-क्योंकि पिच बहुत अच्छी है
टॉस जीतने के बाद जब जतिन नताशा से पूछते हैं कि पहले वह क्या करना चाहेंगी, इसपर नताशा का जवाब होता है बैटिंग. इसके बाद जतिन स्प्रू कहते हैं कि बैटिंग क्यों? इसपर नताशा कहती हैं, क्योंकि पिच बहुत अच्छी है. इसके बाद फिर जोर जोर से हंसने लगते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं.

गुजरात के 13 मैचों में 18 अंक हैं
मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने मौजूदा आईपीएल में अभी तक 13 मैच खेले हैं जिनमें उसे 9 में जीत मिली है जबकि 4 मैचों में टीम को हार मिली है. 18 अंकों के साथ जीटी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. गुजरात टाइटंस को लीग स्तर पर अभी एक और मैच खेलना है. जीटी इस मैच को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ प्लेऑफ में जाना चाहेगी.

Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Natasa Stankovic

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें