
ग्वालियर. ग्वालियर के रेणु पाठक हत्याकांड में नये खुलासे हो रहे हैं. अपनी भाभी रेणु पाठक की हत्या करने वाला देवर श्याम पाठक पुलिस पूछताछ में सब बता रहा है. लेकिन रेणु की लाश अब तक नहीं मिली है. पुलिस की टीम चंबल नदी में लगातार तलाश कर रही है.
ग्वालियर के रेणु हत्याकांड में नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी देवर श्याम पाठक ने भाभी रेणु पाठक को पहले रोमांटिक गीत सुनाया उसके बाद फिर नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाना सुना कर हत्या कर दी. आरोपी के सहयोगी नाबालिग ने ये सनसनीखेज खुलासा पुलिस के सामने किया है. पुलिस ने आरोपी देवर के नाबालिग सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
ट्रक में चलाए रोमांटिक गाने
रेणु पाठक हत्याकांड को कुल तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था. इनमें से मुख्य आरोपी श्याम पाठक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. रेणु की लाश बरामद करने के लिए पुलिस के साथ गोताखोरों की टीम बेतवा नदी में खोजबीन कर रही है.
आपके शहर से (ग्वालियर)
ये भी पढ़ें- MP Assembly Elections : कमलनाथ का बड़ा ऐलान, 100 यूनिट तक सबको मिलेगी मुफ्त बिजली
नायक नही खलनायक हूं मैं सुनाकर कर दी हत्या
रेणु पाठक महज 25 साल की थी. मुरार पुलिस इस हत्याकांड में एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस गिरफ्त में आए 17 साल के नाबालिग आरोपी ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी ने बताया कि 17 अप्रैल को श्याम पाठक ट्रक लेकर बड़ागांव पहुंचा था. ट्रक में श्याम के अलावा, कुंवर और वो खुद सवार था. बड़ागांव में श्याम की भाभी रेणु पाठक टिफिन लेकर आई और ट्रक में सवार हो गई. यहां से ट्रक लेकर सब लोग झांसी हाईवे की तरफ चले गए. ट्रक में सफर के दौरान श्याम ने पहले रोमांटिक गाना चलाया. फिर गमभरे गाने बजाए और फिर “खल नायक” का गाना “नायक नही खल नायक हूं मैं” बजाया. फिर अचानक श्याम ने चाकू निकालकर अपनी भाभी रेणु पर हमला कर दिया. वो खुद भी गाना गाता रहा नायक नहीं खलनायक हूं मैं. चाकू मारने के बाद भाभी का गला घोंट दिया और फिर उसके बाद तीनों ने उसे कंबल में लपेट कर बबीना के पास बेतवा नदी में फेंक दिया.
17 अप्रैल को लापता हुई थी रेणु, नहीं मिली लाश
मुरार के त्यागी नगर में रहने वाली रेणु के पति संतोष पाठक का 5 साल पहले निधन हो चुका था. इसी साल 17 अप्रैल को रेणु अचानक लापता हो गई. उसके बाद घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने मुरार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वह आखिरी बार अपने देवर श्याम पाठक के साथ नजर आई थी. इसी आधार पर मुरार पुलिस ने देवर श्याम पाठक को ना सपने लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपनी भाभी की हत्या की कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी. श्याम ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भाभी रेणु की हत्या की और फिर लाश बबीना के पास बेतवा नदी में फेंक दी. पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपी श्याम के साथ ही एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरा आरोपी अभी फरार है.
जादू टोने के शक में भाभी की हत्या
पुलिस के मुताबिक त्यागी नगर में रहने वाली रेणु पाठक के पति संतोष पाठक की 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी. देवर श्याम पाठक को शक था कि भाभी रेणु पाठक उसके परिवार पर जादू टोना और तंत्र क्रिया करती थी. इसलिए उसकी तबीयत खराब रहती थी और परिवार में भी लोग बीमार रहते थे. इसी वजह से उसने भाभी रेणु को मौत के घाट उतार दिया. एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रेणु पाठक हत्याकांड में उसके देवर श्याम पाठक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अभी तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. रेणु की लाश की बेतवा नदी में गोताखोर और पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं.
.
Tags: Bareilly crime news, Gwalior news, Gwalior Police
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 18:07 IST








