
हाइलाइट्स
एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 3-लेन की सर्विस रोड बनाई जा रही है.
इस एक्सप्रेसवे पर 9000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
इसकी एलिवेटिड एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है.
नई दिल्ली. देश के पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे यानी द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka expressway) का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है. 18.9 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में पड़ता है जबकि दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे 10 किलोमीटर में बनाया जा रहा है. द्वारका एक्सप्रेसवे के बनने से न केवल दिल्ली-गुड़गांव के बीच आना-जाना आसान होगा बल्कि यह प्रॉपर्टी मार्केट (Gurugram Property Market) में भी बूम लाएगा.
नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर निरीक्षण की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “द्वारका एक्सप्रेसवे – 9000 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस. चार पैकेज में बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली में 2507 करोड़ रुपये की लागत से और 5.9 किमी लंबाई के महिपालपुर के शिव मुर्ति से बिजवासन तक के खंड का 60 फीसदी कार्य पूर्ण हुआ है. 2068 करोड़ रुपये की लागत से 4.2 किमी लंबे बिजवासन ROB से गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा सीमा तक के खंड का 82 फीसदी काम पूरा हुआ है.”
9000 करोड़ रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे यह 29.6 किमी लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण अप्रैल 2024 में लगभग पूरा होगा। हरियाणा में 18.9 किमी सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा और दिल्ली में 10.1 किमी लंबाई का यह… pic.twitter.com/0RCMzkknkS
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 18, 2023
.
Tags: Business news in hindi, Expressway New Proposal, Highway, Union Minister Nitin Gadkari
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 18:14 IST








