दलजीत कौर ने खोला राज, बताया कैसा है सौतेली बेटी के साथ रिश्ता, क्यों बोलीं- अब प्रेग्रेंसी का कोई प्लान नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल में दूसरी शादी की है. शादी के बाद इन दिनों वह लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. अपनी दूसरी शादी के बाद वह अपने पति, बेटे और दोनों सौतेले बच्चों को साथ खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रही हैं. शादी के दलजीत भारत छोड़ केन्या शिफ्ट हो गई हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. सोशल मीडिया पर पति और बच्चों के साथ तस्वीरों को शेयर कर वह फैंस के सवालों को भी जवाब देती हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि सौतेली बेटी के साथ उनकी रिश्ता कैसा है. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अब उनका प्रेग्रेंसी का कोई प्लान नहीं है.

‘छोटी सरदारनी’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘कुलवधू’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. 18 मार्च 2023 को दलजीत कौर ने केन्या के रहने वाले NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से धूमधाम से शादी रचाई थी. दोनों की ये दूसरी शादी है. दलजीत का जहां एक बेटा पहले से है वहीं, निखिल भी दो बच्चों के पापा हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उनका अपने सौतेली बेटी के साथ रिश्ता कैसा है.

अरियाना सॉन्ग कैसा रिश्ता है? 
दलजीत कौर की लाइफ शादी के बाद एकदम बदल चुकी है. तीन बच्चों के साथ उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है. तस्वीरों को वह शेयर करती हैं तो लोग अक्सर उनसे उनके सौतेली बेटी के साथ उनके बॉन्ड पर सवाल करते हैं. हाल ही में किसी ने फिर ये सवाल किया तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर सौतेली बेटी के साथ अपने रिश्ते पर बात की. दलजीत का अपने पति की बेटी अरियाना सॉन्ग कैसा रिश्ता है? इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की.

बेटी के साथ बॉन्ड है बेहद खास
एक्ट्रेस ने कहा बेटी अरियाना के साथ उनका बॉन्ड काफी अच्छा है. वो एक टीनएजर हैं और हर टीनएजर के साथ मजेदार बॉन्ड होता है. वैसा ही रिश्ता मेरा अरियाना के साथ है. हम दोनों किसी भी बारे में बात कर सकते हैं. गप्पे मार सकते हैं, कॉपी पर जा सकते हैं. ये काफी अच्छा है टचवुड. उन्होंने बेटी की झलक भी दिखाई और बताया कि वह उन्हें D मम कहकर पुकारती हैं.

प्रेग्रेंसी का कोई प्लान क्यों नहीं?
बेटे के नए देश में बसने पर भी उन्होंने कहा, जेडन के लिए केन्या आना अच्छा चेंज है. निखिल भी बेटे की इस जर्नी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेग्रेंसी पर बात की. उन्होंने साफ-साफ कहा, हमारे तीन बच्चे हैं और इसलिए अब प्रेग्रेंसी की कोई प्लानिंग नहीं है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें