BSSC Recruitment 2023: बिहार SSC में नौकरी पाने का एक बढ़िया मौका, 12वीं, ITI पास करें अप्लाई, होगी अच्छी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BSSC Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के तहत बिहार सरकार (Bihar Government) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए BSSC ने राज्य भर में स्टेनोग्राफर के पदों (BSSC Recruitment 2023) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों (BSSC Recruitment) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती (BSSC Bharti 2023) प्रक्रिया के तहत 232 पदों को भरा जाएगा. इसमें से  225 स्टेनोग्राफर के लिए हैं और 07 स्टेनोग्राफर इंस्ट्रक्टर के लिए है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोग द्वारा ऑब्जेक्टिव मोड में आयोजित की जाएगी. इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

BSSC Recruitment के लिए जरूर तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथियां- 15 मई
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 14 जून

BSSC Bharti के लिए भरे जाने वाले पदों की संख्या
स्टेनोग्राफर- 225
स्टेनोग्राफर इंस्ट्रक्टर -07
कुल- 232

आपके शहर से (पटना)

BSSC Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए.
स्टेनोग्राफर इंस्ट्रक्टर- दो साल का आईटीआई/ डिप्लोमा + स्टेनो एनसीवीटी/एससीवीटी का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

BSSC Bharti के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा -18 वर्ष
श्रेणी अधिकतम आयु
यूआर (पुरुष) -37 वर्ष
यूआर (महिला) -40 वर्ष
बीसी/ईबीसी (पुरुष, महिला) – 40 वर्ष
एससी/एसटी (पुरुष, महिला) – 42 वर्ष
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक
BSSC Recruitment 2023 के लिए नोटिफिकेशन
BSSC Recruitment 2023 के लिए आवेदन लिंक

BSSC Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-
लिखित परीक्षा
स्टेनोग्राफी टेस्ट
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
चिकित्सा परीक्षण

ये भी पढ़ें…
रेलवे मिनिस्ट्री में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, इस विषय में होना चाहिए ग्रेजुएट
यूपी में ग्राम विकास अधिकारी बनने गोल्डन चांस, 12वीं पास करें आवेदन

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें