
हाइलाइट्स
टॉप गेनर- Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank और HCL Technologies
टॉप लूजर- Divis Laboratories, Adani Ports, SBI, ITC और Power Grid
17 मई को भी गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार
नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. गुरुवार को बाजार में बिकवाली देखने को मिली. आज के कारोबार में रियल्टी, फार्मा और एफएमसीजी शेयर सबसे ज्यादा गिरे है. एनर्जी, ऑटो, मेटल शेयरों में गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 128.90 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 61,431.74 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 51.80 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 18,129.95 के स्तर पर बंद हुआ.
गुरुवार के कारोबार में Divis Laboratories, Adani Ports, SBI, ITC और Power Grid निफ्टी का टॉप लूजर रहा. वहीं Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank और HCL Technologies निफ्टी का टॉप गेनर रहा.
बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 61,560.64 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.40 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,196.10 के स्तर पर बंद हुआ था.
SBI का मुनाफा 83% बढ़ा, प्रति शेयर ₹11.30 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
भारतीय स्टेट बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 83.18 फीसदी बढ़कर 16,694.51 करोड़ रुपये रहा. इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 9,113.53 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, एसबीआई के बोर्ड ने योग्य शेयरधारों को वित्त वर्ष 2023 के लिए 11.30 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. बैंक ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान 14 जून 2023 को किया जाएगा.
.
Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 15:49 IST








