Maruti suzuki jimny got 3 star rating during crash test how safe is jimny – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जिम्नी का टेस्ट यूरो एनसीएपी की ओर से किया गया है.
ये कार के 3 डोर वेरिएंट का किया गया है.
इंडिया में इसका 5 डोर वेरिएंट आता है.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी की जिस SUV का इंतजार लोगों ने कई साल तक किया, आखिर वो अब लोगों के बीच जल्द ही पहंचने वाली है. ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने Jimny को लॉन्च करने के साथ ही उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी. माना जा रहा है कि मई में ही कार की डिलीवरी शुरू हो जाएगी, लेकिन कार की डिलीवरी से पहले ही एक बड़ी खबर आई है. यूरोप से लेकर इंडिया तक Jimny के चाहने वालों के लिए उसकी सेफ्टी रेटिंग जारी की गई है. Global NCAP क्रैश टेस्ट का हालांकि इंतजार कर रहे लोगों को ये जानकार हैरानी होगी कि जिम्नी को सेफ्टी रेटिंग फिलहाल यूरो एनसीएपी ने दी है.

ये क्रैश टेस्ट यूरोपियन बाजार में आ रही जिम्नी 3 डोर कूप का किया गया है. इस टेस्ट में चौंकाने वाली बात ये है कि ऑफ रोडिंग के लिए बेस्ट व्हीकल बताई जाने वाली जिम्नी को 5 में से 3 स्टार ही मिले हैं.

यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी

एडल्ट प्रोटेक्‍शन में कम लेकिन…
जिम्नी के फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में देखा गया कि कार में सवार लोगों के पैर और सिर को तो टक्कर में ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन उनकी छाती पर गंभीर चोट आ सकती है. इसके चलते कार को 8 में से 4.6 अंक ही दिए गए हैं. वहीं, इस कार को चाइल्ड सेफ्टी के मामले में काफी सुरक्षित माना गया और इस टेस्ट में कार को 84 प्रतिशत अंक मिले.

फिलहाल कार के इंडियन वेरिएंट के टेस्ट से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली है. यूरोपियन बाजार में जिम्नी का 3 डोर वेरिएंट बेचा जाता है, हालांकि इंडिया में इसका अपडेटेड 5 डोर वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इसमें इंडियन कंडीशंस और कस्टमर के हिसाब से काफी बदलाव भी किए गए हैं. कार का व्हील बेस बढ़ाने के साथ ही इसे कई फीचर्स से भी लैस किया गया है.

इंडिया में मिल रही जिम्नी को 1.5 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा रहा है. इसी के साथ सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा से लैस किया गया है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें