बस थोड़ा इंतजार ! मार्केट में धमाका करने वापस आ रही Hero Karizma, सामने आया लुक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

करिज्मा कंपनी की बेहद पॉपुलर बाइक रह चुकी है.
अब कंपनी इसे नए लुक में रिलॉन्च करने वाली है.
सेल कम होने के चलते इसकी सेल बंद कर दी थी.

नई दिल्ली. कुछ वक्त पहले हमने आपको बताया था कि हीरो मोटोकॉर्प अपनी आइकॉनिक बाइक हीरो करिज्मा (Hero Karizma) बाजार में वापसी करने वाली है. इसके अलावा कंपनी XPulse 400 भी बाजार में उतार चुकी है. अब बायर्स को इंतजार है करिज्मा 210 का.

Hero Karizma XMR 210 का प्रोडक्शन रेडी वर्जन सिलेक्टेड डीलर्स के पास पहुंचा है. इस बाइक के कुछ स्पाई शॉट्स भी इंटरनेट पर लीक हुए हैं. स्पाई शॉट्स से इस बाइक की डिजाइन के बारे में काफी जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें : क्रेटा का ताज छीनने आ रही एलिवेट एसयूवी, लुक और फीचर्स से मचा देगी सनसनी

नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 बिल्कुल नए और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आती है. इसमें ज्यादा यूथ ओरिएंटेड स्टाइल है, जिसमें अग्रेसिव फ्रंट फेयरिंग के साथ शार्प फ्रंट फेसिया है. मोटरसाइकिल में एक स्मूद टेल-सेक्शन है. तस्वीर से पता चलता है कि नई Karizma XMR 210 स्पोर्टी लुक से लैस होगी. बाइक में एक लंबा और उठा हुआ हैंडलबार के साथ एक स्पोर्ट्स टूरर स्टाइल है.

यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा को खून के आंसू रुला रही ये कार, बन गई इंडिया की नंबर 1 एसयूवी

कैसे होंगे फीचर्स ?
नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 में स्लीक हेडलैंप, टू-पीस सीट और डुअल-टोन फ्यूल टैंक है. इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल-लाइट और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स सहित एलईडी लाइटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है. मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल होने की संभावना है.

संभावित कीमत
मोटरसाइकिल को 210cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से पावर्ड किया जाएगा जो 25bhp और 30Nm का टार्क पैदा करता है, और यह छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. मोटरसाइकिल में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक यूनिट होगी. इसमें डुअल-चैनल ABS सिस्टम के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे. Yamaha YZF R15 और KTM RC 200 के बीच स्थित होने के लिए, नई Hero Karizma XMR 200 की कीमत लगभग 1.8 लाख रुपये से 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है.

Tags: Bike news, Hero motocorp

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें