आज के समय में महिलाएं हर फील्ड में मर्दों से बराबरी करने लगी हैं. चाहे कोई भी टास्क हो, अगर मर्द वो काम कर सकता है तो महिला भी किसी तरह से पीछे नहीं रहती. पहले के समय में कुछ ख़ास काम होते थे, जिनमें सिर्फ मर्दों का दबदबा रहता था. लेकिन समय के साथ इन फ़ील्ड्स में महिलाओं ने अपनी धाक जमा ली है. इसी में से एक है फिटनेस वर्ल्ड. वैसे तो महिलाओं से ही इस बात की उम्मीद ज्यादा रखी जाती है कि वो फिगर मेंटेन करे. लेकिन जब जिम जाओ, तो वहां मर्दों की भीड़ ही नजर आती है. लेकिन अब समय में बदलाव के साथ फिटनेस वर्ल्ड में महिलाओं ने भी अपनी धाक जमा ली है.
फिटनेस इन्फ्लुएंसर रहकी के फैंस उनकी तस्वीरों का इन्तजार करते हैं. रहकी खुद को इंस्टग्राम पर सबसे मोटे और मजबूत पैरों वाली महिला के तौर पर इंट्रोड्यूज करती है. उसका दावा है कि उससे ज्यादा मोटे पैर इंस्टाग्राम पर किसी के नहीं हैं. रहकी को क्वीन ऑफ क्वाड्स, दीवा ऑफ़ डेल्ट्स और मजबूती की मिसाल के तौर पर जाना जाता है. अगर आपको लगता है कि आमतौर पर जैसे फिटनेस मॉडल्स ऑनलाइन मौजूद हैं, रहकी भी उसमें से एक है तो आप गलत हैं, इनकी तस्वीरें और कंटेंट बाकी से अलग है.
जांघों से फोड़ती है तरबूज
रहकी के मुताबिक़, इंस्टाग्राम पर उससे ज्यादा मजबूत पैर किसी के नहीं है. उसके जांघ इतने मजबूत है कि वो उससे तरबूज भी फोड़ देती है. रहकी को बॉडी पॉजिटिविटी के लिए जाना जाता है. मूल रूप से मियामी की रहने वाली रहकी अपने पोस्ट्स से अन्य महिलाओं से खुद को प्यार करने का मैसेज देती है. साथ ही वो लोगों के साथ अपनी बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स और मोटापे के निशान भी शेयर करती है.
पोस्ट का इंतजार करते हैं लाखों फैंस
दुबलापन नहीं पैमाना
रहकी दुनिया में मौजूद मिथ को तोड़ने के लिए पोस्ट्स करती है. आमतौर पर दुबली महिलाओं को खूबसूरत माना जाता है. लेकिन रहकी ऐसा नहीं मानती. उसकी जांघें काफी मोटी है. इसके बीच में रखकर वो तरबूज भी फोड़ देती है. रहकी ने बताया कि पहले उसे काफी तने मिलते थे. लोग उसकी बॉडी को मर्दाना बुलाते थे. इस वजह से वो काफी डिप्रेस रहती थी. लेकिन अब उसने अपनी बॉडी से प्यार करना सीख लिया है. जिसे वो पहले अपनी कमजोरी समझती थी, अब उसी के सहारे वो मशहूर है. लोगों के अंदर खूबसूरती का पैमाना बदलने की कोशिश में रहकी लगातार पोस्ट्स शेयर करती है.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 13:26 IST








