
अश्वनी कुमार/झांसी. अगर आप किसी कंपनी में रकम दोगुना होने का सपना देख रहे हैं, या फिर आपको कोई शख्स आप की रकम को दोगुना कर वापस करने का दावा करता है, तो आप सतर्क हो जाइये. दरअसल, झांसी पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जो जावा आई नाम का ऐप वाली एक कंपनी में काम कर रहे थे. जावा आई ऐप बनाकर लोगों से 25 दिनों में रकम दोगुनी करने का लालच देकर कंपनी में पैसे लगवा रहे थे. हजारों लोगों ने इस कंपनी में पैसे जमा किए. अब कंपनी फरार हो गई और लोगों के करोड़ों रुपए डूब गए.
यह लोग जल्द से जल्द लाखों कमाने का लालच लोगों को देकर जावा ऐप में निवेश कराकर लाखों की ठगी को अंजाम देते थे. जावा आई ऐप के नाम की कंपनी के कर्मचारी बताकर दो शातिर ठग झांसी में कई दिनों से लोगो को 25 दिनों में पैसा दो गुना वापस करने का लालच देकर करोड़ों रुपए फर्जी कंपनी में फसा दिया थे. दोनों शातिर ठग जावा आई ऐप कंपनी को इंडोनेशिया में रजिस्टर्ड होना बताते थे. इसके अलावा कंपनी पिक्चर हॉल में टिकट बेचकर कमीशन देने का काम करती थी.
हजारों लोगों को बनाया ठगी का शिकार
जब तक इस कंपनी का खुलासा हो पाता और शातिर साइबर पुलिस की गिरफ्त में आते तब तक हजारों लोगों के कारणों पर ठगी का शिकार हो चुके थे. कंपनी भाग चुकी थी लोगों के पैसे डूब चुके थे. पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शातिर ठग मध्यपदेश और झांसी जिले के रहने वाले थे. अनुज तिवारी नाम का शातिर ठग टीकमगढ़ जिले का है वहीं अंकित सोनी नाम का शातिर ठग झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. दोनों ठगों ने यूपी और एमपी से लगे हजारों ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया.
ठगों से नगद बरामद
दो शातिर साइबर ठगों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि जावा आई एफ नाम का कोई कंपनी लोगों के पैसे कंपनी में लगवा कर पैसों को दोगुना करने का लालच दे रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि 2 शातिर ठग झांसी में भोले-भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे थे. दोनों गिरफ्तार शातिर साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 3 लाख 93 हजार रुपए की नकदी के साथ-साथ तमाम फर्जी दस्तावेज और सिम कार्ड भी बरामद किए है.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 12:59 IST









