पटना. भीषण गर्मी के बीच सभी को मानसून की बारिश बड़ी शिद्दत से इंतजार है. लेकिन, बिहार के लोगों के लिए यह इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि इस बार मानसून केरल में ही थोड़ी देरी से दस्तक देगा. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर से मानसून को लेकर जो जानकारी दी गई है इसके अनुसार, केरल में मानसून (Monsoon in Kerala) इस बार 2 से 1 जून के स्थान पर 2 दिन बाद, यानी 4 जून को दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो बिहार में भी यह देरी से पहुंचेगा.
दरअसल, एक ओर जहां अलनीनो की अटकलें तेज हैं वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि मानसून इस बार देरी से आ सकता है. इस देरी का असर देश के विभिन्न हिस्सों में भी पड़ेगा. दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 1 जून को केरल में पहुंच जाता है. यह आमतौर पर तो तिथि निश्चित है, लेकिन कई बार लगभग 7 दिन देर या 7 दिन पहले पहले भी केरल में एंट्री मार देता है.
बात केरल की करें तो पिछले साल 2022 में 29 मई को ही मानसून केरल पहुंच गया था. 2021 में 3 जून तो 2020 में 8 जून को मानसून केरल पहुंचा था. केरल में प्रवेश के बाद मानसून बिहार में प्राय: लगभग हफ्ते भर बाद प्रवेश करता है. किसी-किसी वर्ष तो यह देरी 10 दिनों की भी हो जाती है. ऐसे में अगर इस बार मानसून 4 जून को केरल पहुंचता है तो बिहार में 10 जून के आसपास मानसून के आने की संभावना है.
आपके शहर से (पटना)

Bihar News: बाबा बागेश्वर बिहार से हुए विदा, अब आ रहे जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य, जानें शेड्यूल

OMG! भगवान को बचाने के लिए 1 लाख KM की यात्रा पर निकले बवंडर बाबा, श्रीराम को जीवन कर चुके हैं समर्पित

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में चला जादू, बागेश्वर सरकार के विदा होने पर भक्तों के छलके आंसू

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: बाबा बागेश्वर पर बिहार में क्यों मचा घमासान? ।Top News | Bihar News | News

टिकट को लेकर मारामारी! भारी भीड़ के चलते कटिहार से दिल्ली के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेल, जानें डिटेल्स

बागेश्वर सरकार का अनोखा भक्त: धीरेंद्र शास्त्री आए बिहार तो मुंडवाया सिर, गुरुदक्षिणा में ली ये शपथ

Bihar: वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, परिवार के 4 सदस्यों को भी किया जख्मी, भाई पर ही हत्या का आरोप

Patna: गर्मी से हैं परेशान तो आइए इस जगह, कुछ ही घंटों में हो जाएगा पैसा वसूल

वाह रे किस्मत! एक लड़के के प्यार की इतनी भारी डिमांड, जब सड़क पर एक दूसरे से लड़ने लगी लड़कियां, जानें आगे क्या हुआ?

Breaking : Maharashtra के Kolhapurn से 63 बच्चे ट्रक बरामद । Top News | Big Breaking | Breaking News

Bihar: प्रेमी-प्रेमिका के ‘मिलन’ में नाबालिग लड़की ने डाली खलल तो कपल ने कर दिया बड़ा कांड! जानिए पूरा मामला
बता दें कि बिहार में मानसून प्राय: सीमांचल के पूर्णिया से प्रवेश करता है. पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून के प्रवेश करने के बाद पूरे प्रदेश में दो दिनों के भीतर मानसून की बारिश होने लगती है. खास तौर पर धान रोपनी करनेवाले किसानों को मानसून का बड़ी शिद्दत से इंतजार रहता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल भी मानसून सामान्य ही रहने के आसार लग रहे हैं.
.
Tags: India Meteorological Department
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:33 IST









