
हाइलाइट्स
भारतीय रेलवे में 7 हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं.
जहां से 13 हजार से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं.
हर स्टेशन अपने आप में कोई न कोई खासियत लिए हुए हैं.
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे दुनिया में चौथे नंबर का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. रेलवे के पास बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन भी हैं. इन रेलवे स्टेशनों पर मौजूद आपने सबसे बड़े और सबसे छोटे प्लेटफॉर्म के बारे में सुना होगा. इसके अलावा आपने सबसे व्यस्तम रेलवे स्टेशन के बारे में भी सुना होगा. वैसे तो देश में कई रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जो अपने अपने आप में कोई न कोई खासियत लिए हुए हैं. कोई बहुत बड़ा है तो कोई बहुत छोटा. कोई बहुत खूबसूरत है या साफ सुथरा है तो कहीं आपको काफी सुकून मिलेगा. लेकिन देश में कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जहां पर बड़ी संख्या में प्लेटफॉर्म हैं. आज हम आपको बताएंगे देश को वो रेलवे स्टेशन जहां हैं सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म मौजूद हैं.
बता दें कि भारतीय रेलवे में 7 हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जहां से 13 हजार से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं. इसमें से कुछ रेलवे स्टेशन बड़े, तो कुछ रेलवे स्टेशन छोटे हैं. इन्हीं में शामिल है हावड़ा रेलवे स्टेशन, जो कि रेलवे के सबसे व्यस्तम रेलवे स्टेशनों में से एक है. इस स्टेशन के माध्यम से विभिन्न जोन में ट्रेनों का संचालन किया जाता है.
जानिए किस रेलवे स्टेशन पर है सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म
कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा रेलवे प्लेटफॉर्म्स हैं. इस स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफॉर्म हैं. वहीं यहां पर 26 पटरियों की रेलवे लाइन बिछी हुई है. अगर दूसरे नंबर के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले स्टेशन की बात करें तो वो भी बंगाल का ही एक रेलवे स्टेशन है. यह है सियालदह रेलवे स्टेशन. इस पर 20 प्लेटफॉर्म हैं. इस प्लेटफॉर्म को सबसे व्यस्त प्लेटफॉर्म भी कहा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्लेटफॉर्म से हर रोज एक जगह से दूसरे जगह के लिए हजारों लोग ट्रेन पकड़ते हैं.
दिल्ली, मुंबई के अलावा चेन्नई स्टेशन पर हैं काफी प्लेटफॉर्म
देश का आर्थिक राजधानी कही जाने वाले मुंबई शहर में बना छत्रपति शिवाजी टर्मिनस देश की तीसरा ऐसा रेलवे स्टेशन हैं जहां पर प्लेटफॉर्म्स की संख्या काफी अधिक है. इस रेलवे स्टेशन पर कुल 18 प्लेटफॉर्म्स हैं. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में बना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी देश के उन रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है, जहां सबसे ज्यादा संख्या में प्लेटफॉर्म्स हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुल प्लेटफॉर्म्स की संख्या 16 है. पांचवे नंबर पर आता है चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्ट्रेशन. इस स्टेशन पर कुल प्लेटफॉर्म्स की संख्या 15 है. यहां से भी हर रोज कई ट्रेने संचालित होती हैं.
.
Tags: Indian railway, Indian Railways, Railway Knowledge, Railway Station
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 10:38 IST








