कड़ी धूप में बुजुर्ग पुलिसवाले कर रहे थे ड्यूटी, सीएम शिंदे ने देखा तो पुलिस कमिश्‍नर को मिलाया फोन और…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को निर्देश दिया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रोड ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए. पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर को दिए निर्देश में शिंदे ने कहा कि कड़ी धूप में सड़क पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को शेड (छाया) और पीने का पानी मुहैया कराया जाना चाहिए. शिंदे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि शिंदे ठाणे से मुंबई की यात्रा कर रहे थे, जब उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कड़ी धूप में ड्यूटी पर देखा. एक अधिकारी ने कहा, “सीएम ने देखा कि उनमें से कई वरिष्ठ हैं, लेकिन कड़ी धूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. सीएम ने तुरंत पुलिस आयुक्त को फोन किया और निर्देश दिया कि 55 से ऊपर के कर्मियों को तेज धूप में सड़क पर तैनात नहीं किया जाना चाहिए.”

दरअसल, महाराष्‍ट्र भीषण गर्मी का सामना कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्‍य के 36 में से 26 जिले 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक औसत तापमान के साथ लू के हालात से जूझ रहे हैं. कई जिलों में तो पारा 45 डिग्री तक छू गया है. उधर, मुंबई में तेज गर्मी के साथ उमस का दौर जारी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें