
नीरज कुमार/बेगूसराय. बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने सुविधा में विस्तार किया है. यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने वन वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है. वहीं इस वन वे ट्रेन को बिहार के नवगछिया-बरौनी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है और यह ट्रेन कटिहार से दिल्ली के के लिए परिचालित की जायेगी.पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों कि अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कटिहार से दिल्ली के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन कटिहार से केवल एक दिन 19 मई को परिचालित की जाएगी.
पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या- 05784 कटिहार-दिल्ली वन-वे स्पेशल 19 मई की सुबह कटिहार से 05.00 बजे खुलकर 05.48 बजे नवगछिया, 06.55 बजे खगड़िया, 07.28 बेगुसराय, 08.00 बजे बरौनी, 10.08 बजे हाजीपुर, 11.15 बजे छपरा रूकते हुए 20 मई को 11.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 कोच एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच रहेगा.
बरौनी जंक्शन से होकर चल रही है कई स्पेशल ट्रेन
वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा बरौनी होकर आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है. इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ घटने का नाम नहीं ले रही है. बरौनी से होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 30 मई तक सप्ताहिक हावड़ा- रक्सौल, हैदराबाद-रक्सौल, 4 जुलाई तक सप्ताहिक मुंबई सेंट्रल से बरौनी, 31 मई तक सप्ताह में 2 दिन उधना से बरौनी, 30 मई तक बरौनी-यशवंतपुर साप्ताहिक और 27 जुलाई तक ओखा-नाहरलागुन तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.
.
Tags: Indian railway, Katihar news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:16 IST








