
मो. इकराम/धनबाद.गर्मियों के महीने में आम, लीची से लेकर कई फलों की बहार रहती है. ऐसे में इस मौसमी फल का स्वाद चखने के लिए लोग पूरे साल इसका इंतजार करते हैं. ऐसे में लीची का फल गर्मियों के मौसम का एक पसंदीदा फल है. धनबाद के फल बाजार में लीची की बिक्री शुरू हो गई है.
मुजफ्फरपुर की लीची ऑन डिमांड है. 130 से 150 रू प्रति किलो की दर से बिक्री हो रही है.फल विक्रेता मो. शफायत ने बताया कि उन्हें 110 रू खरीदारी पड़ रही है. पिछले वर्ष कि तुलना में लीची की कीमत में इजाफा हुआ है. लीची की कम उपज इसकी मुख्य वजह है. गर्मियों में लीची की मांग हर जगह रहती है. लीची में भरपूर मात्रा में पानी होता है. यह विटामिन सी, पोटेशियम और प्राकृतिक चीनी का भी एक अच्छा स्रोत है.
लीची के स्वाद के दीवाने हैं लोग
इसका सेवन शरीर में पानी के अनुपात को संतुलित करता है, जिससे शरीर और पेट को ठंडक मिलती है. ग्राहक प्रमोद व मुकेश ने बताया कि लीची का स्वाद चखने के लिए सालों से इन्तेजार रहता है. गर्मी के मौसम में लीची खाने का अलग ही आनंद मिलता है. बाजारों में अब नीचे उतर चुकी है. मुजफ्फरपुर की लीची खासतौर पर पसंद की जाती है. घर पर बच्चों को लीची खासा पसंद है. इससे हमारा पाचन भी अच्छा रहता है. उन्होंने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार दाम में कुछ तेजी है. फिर भी सालाना फल है, लिहाजा खाना तो है ही.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:46 IST








