सपा नेता छविनाथ यादव प्रतापगढ़ से कौशांबी जेल में शिफ्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा नेता छविनाथ यादव प्रतापगढ़ से कौशांबी जेल में शिफ्ट: जेल अधीक्षक बोले-क्वारेंटाइन बैरक में रखा गया, सुरक्षा कारणों से हुआ ट्रांसफर

यूपी के प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को बुधवार को कौशांबी जेल लाया गया है। जेल में दाखिले के बाद उनको क्वारंटाइन बैरक में रखा गया है। छविनाथ यादव के खिलाफ प्रतापगढ़ के कई थानों में 44 मुकद्दमा दर्ज है। जेल प्रशासन ने सपा नेता की जेल बदले जाने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। जबकि सपा नेता जिस प्रतापगढ़ की जेल में बंद थे वहां माफिया अतीक अशरफ हत्याकांड के 3 शूटर बंद हैं।

प्रतापगढ़ के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर उनकी उम्र से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दस्तावेजों के मुताबिक छवि नाथ यादव की उम्र 32 वर्ष है, जबकि उनके ऊपर साल 1998 से लेकर अब तक 44 मुकदमे हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, जैसे गंभीर प्रकृति दर्ज है। प्रतापगढ़ पुलिस ने उन्हें निकाय चुनाव से पहले किसी मुकदमे मे वांछित बताकर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद किया गया। बुधवार को अचानक प्रतापगढ़ जेल की प्रिज़न वैन भारी पुलिस बल सहित कौशांबी के टेवा स्थित जिला कारागार पहुंची। जेल मे सपा नेता को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर दाखिला दिया गया।

प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेश सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जेल से एक बदमाश उनकी जेल में शिफ्ट किया गया है। उसे मौजूदा समय में क्वारेंटाइन बैरक के रखा गया है। सुरक्षा कारणों से बंदियों की जेल ट्रांसफर होती रहती है।

प्रतापगढ़ जेल में IS-227 गैंग के सरगना अतीक अशरफ की हत्या के आरोपी 3 शूटर हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। जहां गैंगवार की आशंका के चलते सपा नेता छवि नाथ यादव को कौशांबी जेल में शिफ्ट किया गया है। इसके पहले भी मेरठ जेल से भांटी गैंग के गुर्गों को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कौशांबी जिला जेल में रखा गया था। कौशांबी जेल को अन्य जेलों की अपेक्षा शांत जेल माना है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें