
रिपोर्ट: मनोज शर्मा
लखनऊ. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ में मंगलवार को लखीमपुर खीरी के छात्र नेता प्रभात गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई पूरी हो गई. इस मामले में ने फैसले को सुरक्षित रखा है. अब कोर्ट 19 मई को अपना फैसला सुनाएगी. बता दें कि इस हत्याकांड में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी समेत चार लोग आरोपी हैं. 19 तारीख को कोर्ट के फैसले से ही अजय मिश्रा टेनी के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा.
गौरतलब है कि 2002 में लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता प्रभात गुप्ता कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में दिनदहाड़े गोली मरकर हत्या हुई थी. मंगलवार को इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया. अब कोर्ट 19 मई को अपना फैसला सुनाएगी.
Author: Up Head Line
Views: 30








