टॉयलेट हो गया है गंदा, 4 आसान तरीकों से करें क्लीन, मिनटों में होगा जर्म्स फ्री और साफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोडा की मदद से टॉयलेट सीट को आसानी के साथ क्लीन कर सकते हैं.
बोरेक्स और नींबू की मदद से भी आप टॉयलेट सीट को मिनटों में चमका सकते हैं.

Toilet Seat Cleaning Tips: टॉयलेट एक ऐसी जगह है, जहां बैक्टीरिया और वायरस की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए इसे नियमित रूप से साफ करना बहुत जरूरी होता है. कई बार लोग इसकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से आप बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial infection) का शिकार भी हो सकते हैं.

दरअसल, टॉयलेट सीट की सफाई हमारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण रोल निभाती है, जिसके चलते इसको साफ करना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और सेहत भी सुरक्षित बनी रहती है. तो आइए जानते हैं टॉयलेट सीट साफ करने के तरीकों के बारे में.

सोडा करें इस्तेमाल
सोडा की मदद से आप टॉयलेट सीट को आसानी के साथ क्लीन कर सकते हैं. ये एक बेहतर क्लीनिंग एजेंट है जो कम समय में आपको बेहतर रिजल्ट दे सकता है. इसके लिए आप तीन-चार चम्मच सोडा को आधा कप पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को दाग वाली जगहों पर डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश की मदद से साफ कर दें. इससे टॉयलेट सीट के सारे दाग गायब हो जायेंगे.

ये भी पढ़ें: गर्मी में जल्दी फट जाता है दूध? स्टोर करने के लिए यूज करें 3 तरह के बर्तन, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

बोरेक्स-नींबू के रस की लें मदद
बोरेक्स और नींबू के रस की मदद से भी आप टॉयलेट सीट को मिनटों में चमका सकते हैं. इसके लिए आप तीन-चार चम्मच बोरेक्स पाउडर में आधा कप नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार करें. अब इस घोल को शीट पर डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें. फिर किसी कपड़े या नैपकिन से सीट को साफ करें. इससे टॉयलेट सीट नए जैसी चमकदार हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: गर्मी में करना है हरी चटनी को स्टोर, 6 आसान टिप्स करें फॉलो, कई दिनों तक नहीं होगी खराब

ग्लिसरीन और सिरका आएगा काम
टॉयलेट को साफ करने में ग्लिसरीन भी काम आ सकती है. इसके लिए आप एक बॉटल कोल्ड ड्रिंक लें और इसमें एक कप ग्लिसरीन और इतना ही सफेद सिरका मिक्स कर के घोल बना लें. फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और जैतून का तेल भी मिक्स कर दें. अब इस घोल को किसी स्प्रे बॉटल में भरकर टॉयलेट क्लीनर की तरीके से इस्तेमाल करें. इससे टॉयलेट की सीट क्लीन और बैक्टीरिया फ्री हो जाएगी.

क्लीनिंग टैबलेट से बिना ब्रश के करें साफ
टॉयलेट की सफाई के लिए क्लीनिंग टैबलेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ये एक आसान और असरदार विकल्प हो सकता है. बता दें कि ये क्लींनिंग टैबलेट खास तौर पर तैयार किए जाते हैं. जो बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कीटाणुओं को दूर करने में मदद करते हैं. इन टैबलेट को आप पैकेट पर लिखे दिशानिर्देशों के अनुसार सीधे तौर पर टॉयलेट में या फिर इसके टैंक में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको ब्रश इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें