Rajasthan Weather: राजस्‍थान के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, आकाशीय बिजली की चपेट आने से 2 की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जयपुर. राजस्थान में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. मौसम के करवट बदलते ही आसमानी बिजली का कहर भी देखने को मिला. बिजली गिरने से धौलपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चली.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा करौली और झुंझुनू में भी कई जगह बारिश हुई. बारिश ने सबसे ज्यादा कहर धौलपुर में बरपाया. धौलपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए.

Rajasthan Weather Update: मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानें राजस्‍थान में कब देगा दस्‍तक 

धौलपुर में तबाही
राजस्थान के धौलपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. सादपुर गांव में अपने परिवार के साथ झोपड़ी बैठे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वहीं उसके साथ बैठे तीन भाई हादसे में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसे अलावा फूसपुरा गांव में फूस के शेड के नीचे खड़े 24 वर्षीय युवक पर तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिर गई. फूस में गिरी बिजली से आग लगने के कारण युवक बुरी तरह झुलसकर जल गया और उसकी मौत हो गई.

कई जिलों में दर्ज की गई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. इसका सबसे ज्यादा असर चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ क्षेत्र में देखने को मिला. चित्तौड़गढ़ में 320 मिमी, बस्सी में 250 मिमी, कपासन में 170 मिमी, भीलवाड़ा में 100 मिमी, राजसमंद में 70 मिमी और कोटा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा करौली और झुंझुनू में भी 31.5 मिमी और 1.4 मिमी बारिश हुई.

कई जिलों का तापमान स्थिर
प्रदेश में बारिश के बावजूद कई जिलों का तापमान स्थिर बना हुआ है. राजस्थान में सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा, जहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस बना रहा. इसके अतिरिक्त अधिकतम तापमान टोंक, चूरू और कोटा में 43 डिग्री के करीब बना रहा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें