
आदित्य तिवारी/भोपाल: एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट आने वाले 7 दिनों में जारी किया जा सकता है. वहीं, राज्य शिक्षा केंद्र में सोमवार के दिन पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं. इसके बाद सभी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार है. बता दें इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के लगभग 19 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी.
संयम भारद्वाज परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी उनकी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर डलेंगे. एमपी बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा परिणाम के लिए जरूरी तैयारी पूर्ण हो चुकी है. परिणाम घोषित होने की तारीख एवं रिजल्ट एमपी बोर्ड वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी की जाएगी. बता दें बोर्ड हेल्पलाइन पर रिजल्ट के लिए सबसे अधिक पूछताछ चल रही है.
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
1. एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं, उसे ऑपन करें.
2. 12वीं या 10वीं एमपी बोर्ड परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. जैसे ही नया पेज खुल जाएगा, आपको इसमें अपना रोल नंबर डालना है, रोल नंबर सहित जन्म तारीख डालकर भी सबमिट कर सकते हैं.
4. सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.








