शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी को बेरहमी से पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में चाकू से ताबड़तोड़ किये वार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुई. बिहार में एक शख्स शराब के नशे में इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी पत्नी पर ही जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में उसने क्रूरता की सभी हदों को पार कर दिया. शराबी पति ने नशे में पहले तो पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर प्राइवेट पार्ट में भी चाकू से हमला कर दिया. बेहोशी वाली स्थिति में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटना को अंजाम देने वाले शराबी पति को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना जमुई जिला की है. जमुई के झाझा थाना इलाके के एक गांव में एक महिला के साथ ये दरिंदगी हुई. जानकारी के अनुसार झाझा थाना इलाके के बलियाडीह गांव का रहने वाला गोविंद दास को शराब पीने का लत है. वो नशे के हालात में अक्सर अपनी पत्नी साधना देवी के साथ मारपीट करता है. बुधवार को दिन में वह एक बार फिर शराब के नशे में घर पहुंचा. इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की फिर उसी दौरान चाकू से पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार हमला किया, जिसके बाद महिला बेसुध हो गई.

बताया जा रहा है कि महिला के साथ हुए इस अत्याचार को देखते हुए ग्रामीणों ने पहल की और फिर उसके शराबी पति को पकड़ लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को पकड़ कर थाने ले गई. पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए पहले झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरो ने बेहोशी के हालत में महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर ने भी बताया कि महिला के निजी अंग में तेज हथियार से हमला किया गया है, साथ ही शरीर पर और भी कई चोट के निशान हैं. इस घटना के बारे में झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार करते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजी है. महिला को कहां-कहां चोट लगी है, इसके मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.

Tags: Bihar News, Crime News, Jamui news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें