शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, बोले- PAK सेना का साथ दें नहीं तो कश्मीर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस्लामाबाद. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शहीद अफरीदी ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर जहरीला बयान दिया है. पूर्व क्रिकेटर ने कश्मीर तुलना फिलिस्तीन से कर दिया. उन्होंने कहा कि देख लो इजराइल ने फिलिस्तीन का क्या हाल कर दिया. पाकिस्तानी सेना की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमें उनका साथ देने की अपील कर डाली.  

शाहीद अफरीदी ने समा टीवी से कहा,” मुझे आजतक समझ नहीं आया कि सियासतदानों का जो रोल है वो मुल्क़ की तरक्की करना है. हमारा मुल्क़ क्यों सस्टेनेबल नहीं बन सकता? इस मुल्क़ के हालात को देखते हुए मेरे बच्चे सवाल करते हैं कि पापा ये क्या हो रहा है देश में?’

देश की बदहाली पर जाहिर की चिंता 

अफरीदी ने टीवी पर कहा- ‘हम कब तक आपस में लड़ते रहेंगे. हम खुद इस मुल्क़ के दुश्मन हैं. पाकिस्तानी आर्मी की इस देश के लिए बड़ी कुर्बानी है. ये बात सियासतदान क्यों नहीं मानते. अगर पाकिस्तान की फौज़ न हो तो आजादी क्या होती है ये फलस्तीनियों से पूछिए, कश्मीरियों से पूछिए. हमें फौज़ के साथ खड़ा होना है.’

Tags: Jammu kashmir, Pakistan, Shahid afridi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें