Avadh University: बैक पेपर एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएड-एमएड के छात्रों को भी राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: अगर आप अवध विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है. अगर आपका अवध विश्वविद्यालय परिसर समेत महाविद्यालयों के सेमेस्टर परीक्षा में बैक पेपर आ गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं. अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है.

बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले 10 मई निर्धारित की गई थी, जिसको अब बढ़ाकर अब 26 मई तक कर दिया गया है. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीएड एवं एमएड बैक पेपर परीक्षा-2022 हेतु ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि भी विस्तारित की गई है. अब अभ्यर्थी 19 मई तक बैक परीक्षा फार्म व शुल्क जमा कर सकेंगे. दूसरी तरफ महाविद्यालयों द्वारा अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म को 20 मई तक सत्यापित करते हुए 22 मई तक छात्र-छात्राओं की सूची परीक्षा विभाग में उपलब्ध कराना होगा.

29 मई तक सूची उपलब्ध कराना होगा
आईईटी परिसर तथा महाविद्यालयों में संचालित बीबीए, बीसीए, बीपीएड एमपीएड, बीएससी एजी, एमएससी एजी, एलएलबी त्री-वर्षीय एवं पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों की सम-सेमेस्टर परीक्षा फार्म 26 मई तक भरे जाएंगे. 27 मई तक आवासीय परिसर के संस्थान, विभाग व महाविद्यालयों द्वारा पूर्ति आवेदन पत्रों का सत्यापन करते हुए 29 मई तक सूची परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराना होगा.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी अवगत करा दिया गया
आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों एवं महाविद्यालयों से अपेक्षा की जाती है कि छात्रों के परीक्षा फार्म का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर लें. नाम व पिता के नाम में त्रुटि होने पर संबंधित छात्र-छात्राएं जिम्मेदार होंगे. विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा फार्म भराए जाने संबंधी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. साथ ही महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी अवगत करा दिया गया है.

Tags: Avadh University, Ayodhya News, Education news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें