HBSE 10th Result 2023: 10वीं की परीक्षा में 10 में से केवल 1 बच्चा पास, नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन कुमार/महेंद्रगढ़. महेंद्रगढ़ जिले के नांगल माला गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का परिणाम खराब आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया है, ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के फेल होने के पीछे स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. गांव नांगल माला के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में 10 में से सिर्फ एक ही छात्र पास हुआ है. मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमें महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल माला में सरकारी स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम खराब आने से ग्रामीणों में काफी रोष दिखाई पड़ रहा है.

नाराज ग्रामीणों ने स्कूल की ताला लगा दिया है. जिस पर गांव सरपंच और एसएमसी के सदस्य मौके पर पहुंचे और आगे से स्कूल में अच्छी पढ़ाई और अतिरिक्त कक्षाएं लगवाने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया. आपको बता दें कि इस सरकारी स्कूल में दसवी कक्षा में कुल 10 बच्चे परीक्षा में बैठे थे जिनमें से केवल एक ही बच्चा पास हो पाया. 6 की कंपार्टमेंट आई और तीन बच्चे फेल हो गए, वहीं 10 में से 9 बच्चे गणित के पेपर में फेल हैं. जिससे ग्रामीणों में काफी रोष दिखाई पड़ रहा है.

गणित के अध्यापक का पद था खाली
स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इस स्कूल में पिछले काफी समय से गणित के अध्यापक का पद खाली था. सितंबर में उनकी की नियुक्ति हुई थी। परीक्षा में समय कम बचा था जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई कम हुई और यह परिणाम आया है. हम आगे से बच्चो को अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करवाएंगे. जिससे आगे परिणाम अच्छा आ सके.एसएमसी प्रधान जयकुमार ने बताया कि दसवी का रिजल्ट खराब आने से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल की तालाबंदी की थी.जिस पर हम मौके पर पहुंचे और आगे से स्कूल में अच्छी पढ़ाई और एक्सट्रा क्लासेस देने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 19:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें