
रिपोर्ट- गुलशन सिंह
बक्सर. ICSE बोर्ड का परीणाम घोषित हो चुका है. जिले के लाल ने देश में कमाल किया है. जिला मुख्यालय से सटे जासो गांव के निवासी राजेश कुमार पाठक के पुत्र रुशील कुमार ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर नेशनल टॉपर हुए हैं.
रुशिल की सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल बना हुआ है. रुशील के चाचा ऋषि पाठक तथा देवराज पाठक ने बताया कि उनके भतीजे ने देशभर में आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में परचम लहरा कर परिवार सहित जिले को गर्वान्वित किया है.
99.8 प्रतिशत मार्क्स लाकर बना नेशनल टॉपर
उन्होंने बताया कि रुशील की सफलता को लेकर घर पर मिठाईया बांटी जा रही है. उन्होंने बताया कि रुशिल के पिता राजेश कुमार पाठक झारखंड के जमशेदपुर में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी है, जबकि मां सुषणा देवी गृहणी हैं. चाचा ऋषि के मुताबिक रुशील की पढ़ाई लिखाई जमशेदपुर से ही हुई है. हालांकि, स्कूल की छुट्टियों में रुशील बक्सर जरूर आता है. उन्होंने बताया कि रुशील जमशेदपुर के हिलटॉप स्कूल का छात्र रहकर आईसीएसई बोर्ड से दशवीं की परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक लाकर नेशनल टॉपर बना है.
सिविल सर्विस में जाना चाहता है लक्ष्य
वहीं उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई के बारे में रुशिला ने बताया है कि वह 12वीं की पढ़ाई जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी स्कूल से करेगा. इसके अलावा वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई जरूर करेगा लेकिन, इंजीनियर न बनकर सिविल सर्विसेज के माध्यम से देश की सेवा करेगा. रुशील चाहता है कि इंजीनियरिंग का ज्ञान हो लेकिन,आईएएस अफसर बनकर जनता की सेवा करें.
सेल्फ स्टडी कर लहराया परचम
रुशील ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन के पाई है. रुशील स्कूल में पढ़ाई के बाद घर और सिर्फ सेल्फ स्टडी कर नेशनल टॉपर का मुकाम हासिल की है. रुशील को लेकर परिवार का मानना है कि वह अपने पढ़ाई से अलग कुछ नहीं करता. यहां तक कि शादी-फंक्शन में भी जाना वह पसंद नही करता, लिहाजा माता-पिता भी उसे कभी दबाव नहीं देते. मेहनत और लगन से रुशील ने सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Buxar news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 17:53 IST








