ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं को पोस्ट से ‘यूज्ड कंडोम’ मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Australian Women Received Used Condoms By Post: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गई जब करीब 65 महिलाओं को अनजान प्रेषक द्वारा हाथ से लिखे पत्र के साथ यूज किया हुआ कंडोम भेजे जाने की शिकायत मिली. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार ये सभी घटनाएं तीन महीने के अंदर हुई हैं. पुलिस ने बताया कि ऐसा जान पड़ता है कि सभी पीड़िताएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं. क्योंकि ये सभी साल 1999 में किलब्रेडा कॉलेज गर्ल्स स्कूल से पढ़ी हुई हैं. पुलिस के अनुसार, ये एक सोचा समझा और लक्षित अटैक है. 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, चूंकि ये सारी पीड़ित महिलाएं 1999 में एक स्कूल से पास आउट हैं, इसलिए जान पड़ता है इनका पता उनके एड्रेस बुक से निकाला गया होगा. महत्वपूर्ण बात है कि 65 महिलाओं को हाथ से लिखे पत्र के साथ-साथ यूज्ड कंडोम भेजा गया है. सभी पीड़िताएं टारगेट अटैक की शिकार हुई हैं. सभी पीड़िता किलब्रेडा कॉलेज गर्ल्स स्कूल से पढ़ी हुई हैं. इन सबको लिंक करके सेक्सुअल अपराध के लावा, चाइल्ड एब्यूज जांच टीम भी इस केस की जांच कर रही है. बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तृत जानकारी देने वाली है. 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: ग्लोबल वार्मिंग की मार, भीषण सूखे से फ्रांस, स्पेन समेत कई यूरोपीय देश बनते जा रहे हैं रेगिस्तान

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कई ऐसी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें कई पत्र प्रयोग किए हुए कंडोम के साथ भेजे गए हैं. एक महिला ने ऑस्ट्रेलिया के हेराल्ड सन से बात करते हुए बताया कि जिस दिन मुझे ये पत्र मिला पूरी रात मैं सो नहीं पाई थी. वहीं पुलिस ने बताया कि यौन अपराध के इतर, चाइल्ड एब्यूज जांच टीम भी इस केस की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा.

Tags: Australia, Australia news, Condom

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें